खनिज विकास पदाधिकारी को घेर जब्त ट्रैक्टर छुड़ाया
क्षेत्र के बरवा कला गांव के घाट के पास अवैध खनन में पकड़े गए ट्रैक्टर को अवांछित तत्वों द्वारा छुड़ा लेने का मामला प्रकाश में आया है।
बेतिया । क्षेत्र के बरवा कला गांव के घाट के पास अवैध खनन में पकड़े गए ट्रैक्टर को अवांछित तत्वों द्वारा छुड़ा लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में खनिज विकास पदाधिकारी के आवेदन पर लौरिया थाना में एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। जिसमें करीब आधा दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए करीब 100 अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। लौरिया थाना में दिए आवेदन में खनिज विकास पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता अजय कुमार ¨सह ने बताया है कि गुप्त सूचना पर मिली जानकारी के अनुसार जब मैं सैंफ बल व होमगार्ड जवानों के साथ बरवा कला घाट पर पहुंचा। एक महिन्द्रा ट्रैक्टर ट्रेलर पर आधा बालू लदी थी। ड्राइवर हमलोगों को देखकर फरार हो गया। अपने आवेदन में उन्होंने बताया है कि उसके बाद मेरे साथ आए होमगार्ड जवान का ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर लौरिया थाना के लिए चला। रास्ते में सुभय ¨सह, मन्नु ¨सह शर्मा जी, कन्हैया ¨सह, विनोद यादव, ब्रजेश ¨सह सहित 100 आदमी आए। ट्रैक्टर ट्रेलर को हमलोगों से जबरदस्ती छुड़वा लिये। लौरिया थानाध्यक्ष ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और अवैध खनन को संरक्षित करने से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की है।थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।