कटाव रोकने के होंगे पुख्ते उपाय
अभियंताओं की टीम कहां है। आप लोग इधर आइए, यह बताइए कि जब गंडक का जलस्तर चार लाख क्यूसेक पार गया था तो नदी का पानी कहां तक पहुंचा था। यहां तो भीषण ढंग से कटाव हो रहा है।
बगहा। अभियंताओं की टीम कहां है। आप लोग इधर आइए, यह बताइए कि जब गंडक का जलस्तर चार लाख क्यूसेक पार गया था तो नदी का पानी कहां तक पहुंचा था। यहां तो भीषण ढंग से कटाव हो रहा है। कटाव को रोकने का पुख्ता उपाय करिए। आठ दिन के भीतर हर हाल में नोज की मरम्मत करें ताकि किसी प्रकार से कटाव के खतरे को दूर किया जा सके। शनिवार की देर शाम भितहां के चंदरपुर में पीपी तटबंध के रिटायर बांध पर बिंदू संख्या 32.80 पर निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने साथ चल रही अभियंताओं की टीम की जमकर क्लास लगाई। अभियंताओं को निर्देश दिया कि आठ दिन के भीतर नोज का निर्माण करें। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कटाव कटाव का खतरा भितहां में सबसे अधिक है। यहां दिन रात कटाव निरोधी कार्य होगा। इससे पूर्व गोपालगंज के रास्ते भितहां पहुंचे मंत्री श्री सिंह का जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व सांसद कैलाश बैठा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके अलावा वाल्मीकिनगर के विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ ¨रकू सिंह ने भी मंत्री की आगवानी की। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने मंत्री से गंडक के कटाव के बावत विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने नदी के किनारे पार्कोपाइन लगाने का भी निर्देश दिया। इसके उपरांत मंत्री का काफिला वाल्मीकिनगर के लिए कूच कर गया।