रैली को सफल बनाने को लेकर हुई बैठक
योगापटटी/शनिचरी, प्रखंड स्तरीय तैलिक साहू समाज की बैठक रविवार को प्रखंड के लक्ष्मीपुर हाई स्कूल परिसर में आयोजित की गई।
बेतिया। योगापटटी/शनिचरी, प्रखंड स्तरीय तैलिक साहू समाज की बैठक रविवार को प्रखंड के लक्ष्मीपुर हाई स्कूल परिसर में आयोजित की गई। बैठक में तैलिक साहू समाज द्वारा आहूत हुंकार रैली की सफलता पर चर्चा की गई। साथ ही प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रखंड अध्यक्ष लालू साह ने कहा कि तैलिक समाज के उत्थान के लिए संगठन की मजबूती जरूरी है। हमे संगठन द्वारा 2 दिसमबर को आहूत हुंकार रैली में भाग लेना है। इसको सफल बनाने आयोजित स्थल पर अधिक से अधिक संख्या मे पहुंचकर अपने संगठित होने का प्रमाण देना होगा। बैठक को तैलिक साहू समाज के नरेश शाह ने भी संबोधित किया। उसने कहा कि पंचायत से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए हमारे समाज के लोगों के बीच एकजूटता जरतरी है। सभा को संबोधित करते हुए संगठन के कार्यसमिति सदस्य हीरालाल प्रसाद साहू ने कहा कि हुंकार रैली का मुख्य उद्देश्य है कि साहू समाज के लोगों को जनसंख्या के आधार पर राजनीतिक भागीदारी मिले। बैठक में शत्रुघ्न प्रसाद, सुनील प्रसाद, महामंत्री सुरेश प्रसाद गुप्ता, युवा अध्यक्ष संतोष कुमार साहू, मुरारी प्रसाद, महाराज प्रसाद, ठाकुर साह, भागीरथी प्रसाद, भरत प्रसाद, मुन्ना साह, शंभू प्रसाद, नंदकिशोर साह, विनोद प्रसाद, मोहन साह, ओम प्रकाश, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।