15 लाख बच्चों को दिए जाएंगे खसरा रूबैला के टीके
बेतिया। खसरा रूबैला बीमारी के उन्मूलन के लिए मंगलवार से स्वास्थ्य विभाग की टीम मैदान में उतर गई है। स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र सहित करीब 400 जगहों पर शिविर का आयोजन कर बच्चों को टीके लगाए गए। खसरा रूबैला टीकाकरण को लेकर जिले के सभी स्कूल खुले रहे।
बेतिया। खसरा रूबैला बीमारी के उन्मूलन के लिए मंगलवार से स्वास्थ्य विभाग की टीम मैदान में उतर गई है। स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र सहित करीब 400 जगहों पर शिविर का आयोजन कर बच्चों को टीके लगाए गए। खसरा रूबैला टीकाकरण को लेकर जिले के सभी स्कूल खुले रहे। शहर के सर्वोदय मध्य विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी डा. निलेश रामचंद्र देवड़े ने गुब्बारा छोड़ टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होने बच्चों को टीका भी दिलवाया और मिजिल्स रूबैला रथ को रवाना कर कई संदेश दिए। यह अभियान बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए अहम हैं। रूबैला जैसी घातक बीमारी अक्सर छोटे बच्चों को अपना शिकार बनाती हैं। यह बच्चों को दिव्यांग बना सकता हैं। नतीजतन हरेक लोगों को इसके प्रति सचेत रहने की जरूरत हैं। उन्होने अभियान के दौरान हेरक बच्चों तक टीक के पहुंच सुनिश्चित करने पर बल दिया। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कई टिप्स दिए। कहा इसमे किसी तरह की लापरवाही घातक हे सकती हैं। सिविल सर्जन डा. कृष्ण कुमार राय ने खसरा रूबैला से जुड़ी एक-एक ¨बदुओं की जनकारी शेयर की। सभी के लिए अहम बताया। जबकि जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. किरण शंकर झा ने खसरा रूबैला से जुड़ी एक-एक जानकारी पर फोकस किया। उन्होने अभियान पर विस्तृत जानकारी शेयर की। कहा यह अभियान आगामी 24 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान कुल 15 लाख 6 हजार 9 सौ 3 बच्चों को टीका दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं। उन्होने कहा कि विभिन्न स्कूलों में 8 लाख, 86 हजार, 6 सौ, 53 जबकि आंगनबाड़ी केंद्रों पर 6 लाख, 20 हजार, 2 सौ 50 बच्चों को टीका दी जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से 681 एएनएम और 1531 सुपरवाइजर को लगाया गया हैं। कुल 34 टीमें टीकाकरण अभियान को गति दे रही हैं। जबकि कुल 11503 साइड चिन्हित किए गए हैं जहां टीकारण किया जाएगा। उन्होने अभियान के प्रारूप पर फोकस करते हुए कहा कि एक-एक बच्चों तक टीका की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को भी लगाया गया हैं जो लगातार इसकी मॉनिट¨रग कर रहे हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी हरेन्द्र झा ने अभियान की सफलता के लिए शिक्षा विभाग की ओर से हरेक सहयोग पर बल दिया। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष शैलेन्द्र गढ़वाल, एसीएमओ डा. ए एन ¨सह, सीडीओ डा. टीएन प्रसाद, डीपीएम सलीम जावेद, डीसीएम राजेश कुमार, डा. आर एस मुन्ना, जीतेश कुमार, रौशन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। डीएम ने मिजिल्स रूबैला रथ को किया रवाना
बेतिया : 15 जनवरी से जिले में खसरा रूबैला टीकारकण अभियान का शुभारंभ हो गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सर्वोदय मध्य विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी डा. निलेश रामचंद्र देवड़े ने मिजिल्स रूबैला रथ को रवाना किया। यह रथा जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण कर लोगों को टीकाकरण कीद जानकारी देगी। आम लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का काम करेगा। इसकी मॉनिट¨रग स्वयं जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. किरण शंकर झा करेंगे। वे इस रथ पर सवार रहेंगे और जिले में चल रहे टीकाकरण अभियान का हाल जानेंगे।