Move to Jagran APP

माता मरियम पूरी करती हैं भक्तों की मुरादें

बेतिया धर्मप्राप्त के धर्माध्यक्ष पीटर सेबास्टिन गोबियस ने कहा कि माता मरियम भक्तों की मुरादें पूरी करती हैं। पादरी दुसैया स्थित ग्वादालूपे माता मरियम की ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 11:26 PM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2019 06:14 AM (IST)
माता मरियम पूरी करती हैं भक्तों की मुरादें
माता मरियम पूरी करती हैं भक्तों की मुरादें

पश्चिम चंपारण। बेतिया धर्मप्राप्त के धर्माध्यक्ष पीटर सेबास्टिन गोबियस ने कहा कि माता मरियम भक्तों की मुरादें पूरी करती हैं। पादरी दुसैया स्थित ग्वादालूपे माता मरियम की ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है। इनके दरबार में पहुंचने वाले भक्त कभी निराश नहीं होते है। जो सच्चे दिल से यहां पहुंचते हैं और मन्नत मानते हैं। माता उनकी सभी मुरादें पूरी करती हैं। वे रविवार को शहर के पादरी दुसैया स्थित ग्वादालूपे मां मरियम का वार्षिक उत्सव के अवसर पर बोल रहे थे। पादरी दुसईया पल्ली में पर्व धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न धर्म प्रांतों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता की विशेष पूजा व आराधना की। नगर के महागिरजाघर से लेकर पादरी दुसईया के गिरजाघर तक कार्यक्रमों की धूम रही। मां मरियम के तीर्थस्थल के रूप में शुमार पादरी दुसईया में स्थानीय श्रद्धालुओं का भी जनसैलाब उमड़ पड़ा। कुल मिलाकर यहां मेला जैसा नजारा बना रहा। वार्षिकोत्सव में मुजफ्फरपुर धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष काजेटन फ्रांसिस ओस्ता शामिल हुए। इस दौरान बेतिया धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष पीटर सेबास्टियन गोवियस व मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष काजेटन फ्रांसिस ओस्ता कार्यक्रम के मुख्य आकर्षक बने रहे। दोनों धर्माध्यक्षों ने अन्य पल्ली पुरोहितों के साथ वार्षिकोत्सव का शुभारंभ गुब्बारों का गुच्छा आसमान में उड़ाकर किया। इसके पूर्व पादरी दुसैया पल्ली में उपस्थित श्रद्धालुओं ने धर्माध्यक्षों का स्वागत आरती दिखाकर और तिलक लगाकर किया। इस दौरान नोबिना प्रार्थना कर चंगाई प्रार्थना के दौरान बीमारों को आशीष दी गई। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना माता से की गई। पर्व में बेतिया धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष पीटर सेबारिस्टयन गोवियस, मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष काजेटन फ्रांसिस ओस्ता, मुख्य गिरजाघर के पुरोहित सुशील शाह, फादर पॉल जोसेफ, फादर रॉबट तिग्गा, फादर हेनरी फर्नाडो, फादर पास्कल आनंद, जोसेफ मनीपुरम, फादर जॉर्ज नड्डूमेटम, फादर क्रिस्टोफार केरकेट्टा सहित अन्य सहयोगी पल्ली पुरोहितों ने समारोही में मिस्सा बलिदान धार्मिक संस्कार संपन्न कराया। इसके पूर्व नगर के प्रधान गिरजाघर से श्रद्धालुओं ने भव्य ने शोभा यात्रा निकाली। माता मरियम का जयघोष करते हुए शोभा यात्रा नगर भ्रमण करते हुए पादरी दुसैया चर्च पहुंची, जहां दुसैया पल्ली ने उनका शानदार स्वागत किया। पल्ली पुरोहितों ने धर्म पर उपदेश देकर श्रद्धालुओं को एक सुंदर व सफल जीवन जीने की राह दिखाई। इस दौरान सबसे मुख्य धार्मिक कार्यक्रम पाप स्वीकार संपन्न हुआ। इस अवसर पर कई श्रद्धालु माता मरियम के समक्ष प्रस्तुत हुए और अपना पाप स्वीकार किया। बता दें कि जो श्रद्धालु सच्चे दिल व निश्चल मन से अपना पाप स्वीकार करता है, माता मरियम उनके पाप को समाप्त कर देती हैं। कार्यक्रम में शामिल होने वाले फादर अल्फोंस जोजो, फादर क्लोड कोर्दा, फादर अविल लोबो आदि प्रमुख है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.