Move to Jagran APP

पॉश मशीन में अंगूठा लगाने के बाद पर्ची लेना न भूले

गुरुवार को सभी डीलरों तथा जनप्रतिनिधियों को पीओएस मशीन के प्रयोग की जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 12:58 AM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 12:58 AM (IST)
पॉश मशीन में अंगूठा लगाने के बाद पर्ची लेना न भूले
पॉश मशीन में अंगूठा लगाने के बाद पर्ची लेना न भूले

पश्चिम चंपारण। गुरुवार को सभी डीलरों तथा जनप्रतिनिधियों को पीओएस मशीन के प्रयोग की जानकारी दी गई। प्रखंड सभागार में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में प्रखंड के सभी डीलर शामिल हुए। भितहा के डाटा इंट्री ऑपरेटर विनोद कुमार ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों तथा डीलरों को पीओएस मशीन के संचालन, अंगूठा लगाने और रिकार्ड दर्ज होने की विस्तृत जानकारी दी। कहा क िजन प्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्र के पीडीएस उपभोक्ताओं को मशीन के बावत जानकारी दें ताकि उनके साथ किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। कहा कि अंगूठा लगाने के बाद एक पर्ची निर्गत होगी जिसपर खाद्यान्न की मात्रा और रेट निर्धारित होगा। प्रशिक्षण शिविर में प्रखंड प्रमुख यशवंत नारायण यादव, सरपंच अमेरिका महतो, डीलर शांति देवी, ध्रुव कुशवाहा, लियाकत अंसारी, कैलाश गुप्ता समेत सभी डीलर शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.