लोक आस्था का महापर्व शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न
योगापट्टी, लोक आस्था व प्रत्यक्ष सूर्य देव का महापर्व छठ पूजा प्रखंड में शांति पूर्ण माहौल मे बुधवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ देने के साथ संपन्न हो गया।
बेतिया। योगापट्टी, लोक आस्था व प्रत्यक्ष सूर्य देव का महापर्व छठ पूजा प्रखंड में शांति पूर्ण माहौल मे बुधवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ देने के साथ संपन्न हो गया। इस महापर्व पर प्रखंड क्षेत्र के करीब सैकड़ों से अधिक घाटों पर हजारों महिला व पुरूषों ने भगवान भास्कर का महापर्व छठ का व्रत किया। सभी घाटों पर मंगलवार की सुबह से ही लोगों ने साफ-सफाई की व्यवस्था कर घाटों को सजाकर दुधिया रौशनी से जगमगा दिया। इस आस्था के महापर्व पर प्रखंड क्षेत्र के दोनवार ओझा बरवा हथिया बासोपट्टी शनिचरी मच्छरगांवा, डुमरी, भवानीपुर, पिपरा, नौरंगिया, बगही, पुरैना, नवलपुर, सेमरी, भवानीपुर, पिपरपाती, पड़रौन सहित सभी छठ घाटो पर प्रशासन की पूर्ण चौकसी रही। इस दौरान सीओ अभिषेक कुमार, थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा, विवेक जायसवाल, राजमणि पूरे पुलिस बल के साथ प्रखंड क्षेत्र मे बने सभी घाटों पर भ्रमण करते रहे।