श्रीराम के जीवनवृत्त को सुनकर भाव विभोर हुए भक्त
दशहरा पर्व के अवसर पर बगहा दो प्रखंड के नयागांव रामपुर पंचायत स्थित नयागांव मौरही कुट़ी के मंदिर परिसर में पंचायत के मुखिया पति शेषनाथ बीन व ग्रामीण के सहयोग से नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है।
बगहा। दशहरा पर्व के अवसर पर बगहा दो प्रखंड के नयागांव रामपुर पंचायत स्थित नयागांव मौरही कुट़ी के मंदिर परिसर में पंचायत के मुखिया पति शेषनाथ बीन व ग्रामीण के सहयोग से नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। जिसमें क्षेत्र से महिलाओं की भीड़ जुट रही है। यूपी के वृंदावन से आए कथा वाचक श्री श्री स्वामी योगेश्वरानंद जी महाराज द्वारा भगवान श्री राम के जीवन काल पर प्रकाश डाल रहे हैं। मुखिया पति शेषनाथ बीन ने बताया कि यह राम कथा 11 सितम्बर को शुरु हुई। जिसे दोपहर 12 बजे से शाम तीन बजे व रात 7 बजे से 10 बजे तक कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उपस्थित श्रोता भगवान श्री राम के प्रवचन को सुन मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। यह राम कथा का आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि लोग अधर्म को छोड़ धर्म का रास्ता अख्तियार करें। संसार में रहने वाले सभी प्राणियों से मधुर संबंध बनाए। जिससे कि छोटे-छोटे विवाद को लेकर हो रहे ¨हसा को रोका जा सके। इस आयोजन में पुरूषोत्तम उपाध्याय, रविश मिश्र, इस्लाम अंसारी, रामेश्वर चौहान, ब्रजेश बीन, प्रदीप साह, मुन्नी बीन, शैलेंद्र यादव, ध्रुव सहनी, विजय ¨सह, रामधारी ¨सह व पूरे पंचायत वासियों को भरपूर सहयोग मिल रहा है।