रसोइयों की हड़ताल से बच्चों की उपस्थिति घटी
ौतन के विद्यालयों में रसोइयों के हड़ताल पर चले जाने से छात्रों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। विद्यालयों में मध्याह्न भोजन नही बनने से बच्चों की संख्या कम होती जा रही है।
बेतिया। नौतन के विद्यालयों में रसोइयों के हड़ताल पर चले जाने से छात्रों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। विद्यालयों में मध्याह्न भोजन नही बनने से बच्चों की संख्या कम होती जा रही है। वहीं जो बच्चे विद्यालय आ रहे हैं भोजन नही बनता देख मध्यान्तर में ही विद्यालय छोड़ अपने घर चले जा रहे हैं। विभाग ने सभी विद्यालयों को वैकल्पिक व्यवस्था कर भोजन बनाने का निर्देश दिया है। बावजूद कुछ विद्यालयों को छोड़ कही भोजन नही बन रहा है, जिसके कारण बच्चों को पूरक आहार से वंचित होना प़क रहा है। मध्य विद्यालय उतरी तेल्हुआ तथा जयनगर समेत कुछ विद्यालयों में शुक्रवार को भोजन के साथ बच्चों को अंडा परोसा गया। विधालय के एचएम किशून गिरी व सलीम अख्तर ने बताया कि विभाग के निर्देश के आलोक मे वैकल्पिक व्यवस्था कर भोजन बनवाकर बच्चो को खिलाया जा रहा है। ताकि बच्चो ंको पूरकर आहार मिल सके।