विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बगहा में तेंदुआ का आतंक, दो महिला समेत 3 लोगों को किया घायल

Published: Fri, 08 May 2026 10:46 AM (IST)

पिपरासी थाना क्षेत्र में एक तेंदुए ने दो महिलाओं और एक व्यक्ति सहित तीन लोगों पर हमला कर घायल कर ...और पढ़ें

तेंदुए का आतंक। (जागरण)

तेंदुए का आतंक। (जागरण)

HighLights

  1. तेंदुए ने पिपरासी में दो महिला, एक व्यक्ति को घायल किया।

  2. एक महिला गंभीर रूप से घायल, बेतिया अस्पताल में भर्ती।

  3. वन विभाग की टीम बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची।

संवाद सूत्र, पिपरासी। थाना क्षेत्र में दो महिला समेत एक व्यक्ति को तेंदुआ ने हमला कर जख्मी कर दिया है। घटना गुरुवार की देर शाम की है।

मनिया छापर गांव निवासी चिरई देवी 35 वर्ष पति दाउद अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी। उसी वक्त दियारे से एक तेंदुआ पहुंचकर हमला बोल दिया। जिसमें महिला बुरी तरह घायल हो गई।

स्वजन अब्दुल अंसारी ने बताया कि इतनी बुरी तरह से मेरी भाभी को जख्मी किया है, कि उसे जीएमसीएच बेतिया इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उनकी हालत बेहद नाजुक है।

इसके बाद करीब दो किलोमीटर दूरी पर सौरहा पंचायत के भिलोरवा टोला में तेंदुआ ने मनोज शर्मा 25 वर्ष और धनपति देवी पर हमला बोलकर जख्मी कर दिया है। सभी का इलाज पिपरासी पीएचसी में हो रहा है। गांव में कोहराम मचा हुआ है।

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

संदेह में भी तेंदुआ का आतंक देखने को मिल रहा है। सूचना मिलने के बाद गांव के लोग लाठी-डंडा, टॉर्च लेकर मौके पर पहुंचे हैं। इसकी सूचना स्थानीय थाना व वन विभाग को ग्रामीणों के द्वारा दी गई है।

दारोगा धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचकर पीएचसी में सभी को भर्ती कराया। वन क्षेत्र पदाधिकारी श्रीमान मालाकार ने बताया कि तेंदुआ की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए भेज दी गई है।

बताते चलें कि करीब चार माह से यह तेंदुआ दियारा क्षेत्र में विचरण कर रहा है और दियारे से निकल कर रिहायशी इलाके में भी प्रवेश कर जा रहा है। करीब आधा दर्जन जानवर को अपना निवाला बन चुका है। यह खूंखार तेंदुआ अपना ठिकाना बदलने के कारण वन विभाग के पकड़ में नहीं आ रहा है।

यह भी पढ़ें- मौत का सबब बन चुकी थी मादा तेंदुआ, पिंजरे में कैद हुई तो भेजा गया चिड़ियाघर