वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा मां भगवती का दरबार
शुक्रवार को शारदीय नवरात्र के छठे दिन मैनाटांड़ सहित थरुहट क्षेत्र के पूजा पंडाल दुर्गा मंदिरों तथा भक्तों के घरों में माता के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा अर्चना की गई।
बेतिया। शुक्रवार को शारदीय नवरात्र के छठे दिन मैनाटांड़ सहित थरुहट क्षेत्र के पूजा पंडाल दुर्गा मंदिरों तथा भक्तों के घरों में माता के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा अर्चना की गई। नवरात्र मंत्रों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। पूजा पंडाल तथा मंदिरों से देवी गीतों व मंत्रों की गूंज दूर-दूर तक सुनाई दे रही है। पूजा पंडालों की सजावट को अंतिम रूप दिया जा रहा है।आचार्य राजेश पांडे, आचार्य तप्पू मिश्रा, आचार्य दीपेंद्र पराशर के अनुसार मां के दिव्य स्वरूप का ध्यान हमारी जीवन शक्ति का संवर्धन करता है। यह हमें समय व संसाधनों के सदुपयोग की कलाद सिखाकर जीवन को उच्चता की ओर ले जाने की शक्ति प्रदान करता है। बेलवाड़ीह माई स्थान, मैनाटांड़, इनरवा, पुरुषोत्तमपुर, लक्ष्मीपुर, भंगहा, पिडारी, डमरापुर आदि देवी मंदिरों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। अपने मनोकामना की पूर्ति हेतु मां के चरणों में भक्तों ने माथा टेका। मौके पर पूजा समिति के बाबा नारायण दास, सच्चिदानंद साहनी उर्फ पप्पू, राजेंद्र प्रसाद, अनिल पटेल, कमलेश कुमार, संजय कुमार गुप्ता, अशोक कुशवाहा, अशोक कुमार राम, नगेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, राजेश प्रसाद पटेल, अनूप कुमार, तारक मंडल, चेतमन प्रसाद उर्फ पेंटर, चूमन प्रसाद, मनीष कुमार उर्फ पप्पू, ज्ञान कुमार, पवन कुमार आदि शामिल रहे।