पश्चिमी चंपारण के कंस वध मेला में हाथी पर सवार हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे
पश्चिमी चंपारण के हरसरी गांव में पारंपरिक कंस वध मेले का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ...और पढ़ें

सतीश चंद्र दुबे के पैतृक गांव हरसरी में पारंपरिक कंस वध मेले का भव्य आयोजन किया गया।
HighLights
हरसरी गांव में पारंपरिक कंस वध मेले का भव्य आयोजन।
केंद्रीय मंत्री सतीश दुबे ने हाथी पर सवार होकर लिया हिस्सा।
कंस के पुतले का वध, सांस्कृतिक एकता का प्रतीक।
जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। Kans Vadh Mela West Champaran: केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के पैतृक गांव हरसरी में पारंपरिक कंस वध मेले का भव्य आयोजन किया गया।
वर्षों पुरानी इस सांस्कृतिक परंपरा को देखने के लिए दूर-दूर से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मेले के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने हाथी पर सवार होकर मेले का लुत्फ उठाया।
कंस का हुआ वध
इसके बाद पौराणिक परंपरा के अनुसार भव्य कंस के पुतले का वध किया गया। इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृश्य को देखने के लिए ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही।
मेले में बच्चों और महिलाओं के मनोरंजन तथा खरीदारी के लिए कई तरह की आकर्षक दुकानें सजाई गई थीं।

सांस्कृतिक एकता का संदेश
केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि कंस वध मेला आपसी एकता, भाईचारे और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि ऐसी परंपराएं समाज को अपनी पौराणिक और सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े रखने का काम करती हैं। पंचायत के मुखिया बाला दुबे ने बताया कि गांव में कई वर्षों से इस पारंपरिक मेले का सफल आयोजन होता आ रहा है।
