Move to Jagran APP

नवरात्र पर निकली कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा इलाका

बेतिया। शरद नवरात्र को लेकर रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना की गई। फिर या देवी सर्व भूतेषू मातृ रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम आदि मंत्रों के साथ मां शैलपुत्री देवी की पूजा आरंभ हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 11:20 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 06:30 AM (IST)
नवरात्र पर निकली कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा इलाका
नवरात्र पर निकली कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा इलाका

बेतिया। शरद नवरात्र को लेकर रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना की गई। फिर या देवी सर्व भूतेषू मातृ रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: आदि मंत्रों के साथ मां शैलपुत्री देवी की पूजा आरंभ हुई। इसको लेकर इलाके के सभी मंदिरों में भक्तिमय माहौल बना रहा। भक्तों ने दुर्गा सप्तशती के मंत्रों के उच्चारण कर दुर्गा मां की आराधना की। इस अवसर पर सिकटा बाजार के विभिन्न पूजा पंडालों व मंदिरों समेत बैशखवा, झखरा, धनकुटवा आदि जगहों पर देवी प्रतिमा की स्थापना कर पूजन आरम्भ किया गया। वही सिकटा, कंगली व गोपालपुर थाना परिसर में स्थित दुर्गा मंदिर चिलवाही डीह, भौंरा बुढिया माई आदि स्थानों में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश स्थापन कर दुर्गा मां का पूजन कार्यक्रम शुरू किया गया। सबसे पहले कन्याओं ने कलश यात्रा निकाला। विभिन्न सरोवरों से जल भर पुन: पूजा पंडाल में पहुंच कलश को स्थापित किया गया। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था के लिए पूरी तैयारी की गई थी। पूजा पंडालों के समीप पुलिस जवानों को तैनात किया गया था।

loksabha election banner

इनसेट

लौरिया, संवाद सूत्र : प्रखंड के मठिया पंचायत में स्थित मातेश्वरी मंदिर में शारदीय नवरात्र दुर्गापूजन कार्यक्रम की शुरूआत रविवार को बड़े धूमधाम से की गई। झमाझम बारिश के बीच गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। आचार्य पंडित रामनारायण पाण्डेय मंत्रोच्चारण कर पूजन कार्यक्रम की शुरूआत की। यजमान विजय श्रीवास्तव अपने धर्म पत्नी के साथ नव दिन माता के पूजा करने का संकल्प लिया। गांव के मातेश्वरी मंदिर के प्रांगण में काली माता तथा सायर माता की भी पूजा की गई। वही पूजा समिति के अध्यक्ष सोनू पांडेय, सचिव सुनील कुमार यादव, कोषाध्यक्ष गोविद दुबे, व्यवस्थापक पवन ठाकुर सहित नवनीत कुमार, अमन ठाकुर, सुरेन्द्र यादव आदि सक्रिय सदस्यों ने भी बढ़ चढ़कर कलश यात्रा को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाई। वहीं माता रानी के प्रांगण में पहुंचने पर 501 कुवारी कन्याओ के बीच प्रसाद सहित दुर्गा चालीसा का एक छोटा पुस्तक भी संदीप कुमार ठाकुर के द्वारा वितरण किया गया।

इनसेट

मझौलिया, संवाद सूत्र : मझौलिया, बखरिया, सरिसवा, राजाभार, लालसरैया, बंगाली कॉलोनी, रुलही, माधोपुर, महानवा परसा, चैलाभार, डुमरी, नौतन खुर्द, जोकटिया, रामनगर बनकट, अहवरकुडिया, शेख मझरिया आदि जगहों पर दुर्गा पूजा धूमधाम से शुरू की गई। सभी पूजा मंडप में पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश स्थापना की गई। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं वखरिया राजाभार महानवा में आयोजित दुर्गा पूजा समिति द्वारा बाजे गाजे और माता के जयकारे के बीच शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इनसेट

योगापट्टी, संवाद सूत्र : प्रखंड क्षेत्र के पिपरा नौरंगिया पंचायत के पिपरा पांडेय टोला में आयोजित दुर्गा पूजन कार्यक्रम के दौरान कलश यात्रा निकाली गई। कलश स्थापना के लिए निकली यात्रा में 501 कुंवारी कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर पिपरा कचहरी टोला चमैनिया बाजार होते हुए राम जानकी शिव मंदिर पोखरा के तट पर पहुंची और जल भरकर पुन: पूजा स्थल पर वापस लौटी। इस अवसर पर आचार्य रविद्र मिश्रा, पैक्स अध्यक्ष कन्हैया पांडेय, सतेंद्र पांडे, जगन साह, अरुण पांडेय, मन्केश्वर पांडेय, सुभाष गुप्ता के साथ सैकड़ों लोग रहे।

इनसेट

बैरिया संवाद सूत्र : प्रखंड अंतर्गत बगही बघम्बरपुर पंचायत के बगही राम जानकी मंदिर के प्रांगण में नवरात्र की पूजा कलश स्थापना के साथ शुरू हो गई। कलश यात्रा सिद्धपीठ पटजिरवा देवी स्थान के समीप गंडक नदी से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शुरू की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। आचार्यों ने बताया कि नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा की उपासना व आराधना पूरे नौ दिनों तक की जाती है। भक्तों को मां बहुत ही प्रसन्न करती है। मौके पर कमिटी के अध्यक्ष मनोज कुमार पासवान, साहेब यादव, सदस्य गुड्डू चौधरी, संदीप कुमार, विनोद यादव, रंजीत कुमार आदि का सहयोग सराहनीय रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.