बिहार से दिल्ली जाने वालों के लिए एक और विकल्प, आनंद विहार-लौकहा स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े
Anand Vihar Laukaha Bazar Special:रेलवे ने यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल ट्रेन की परिचालन ...और पढ़ें

समस्तीपुर रेल मंडल ने आधिकारिक पत्र जारी कर इस सेवा के विस्तार की जानकारी दी है। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। Bihar Delhi Special Train: यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने नरकटियागंज रेलखंड से गुजरने वाली एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है।
समस्तीपुर रेल मंडल ने आधिकारिक पत्र जारी कर इस सेवा के विस्तार की जानकारी दी है। इस निर्णय से बिहार से दिल्ली आने-जाने वाले दैनिक और लंबी दूरी के रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
सितंबर तक चलेगी ट्रेन
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 04014 आनंद विहार–लौकहा बाजार स्पेशल 15 सितंबर तक प्रतिदिन चलाई जाएगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 04013 लौकहा बाजार–आनंद विहार स्पेशल 16 सितंबर तक अपनी सेवाएं देगी। यह दोनों ट्रेनें रक्सौल, नरकटियागंज और बगहा रेलखंड से होकर नियमित रूप से गुजरेंगी।
प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मार्ग से बिहार में प्रवेश के बाद यह ट्रेन बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज और सिकटा स्टेशनों पर रुकेगी। इसके बाद रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, शीशो हॉल्ट, सकरी, झंझारपुर, वाचस्पतिनगर होते हुए लौकहा बाजार पहुंचेगी। मार्ग के सभी प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव मिलने से स्थानीय यात्रियों का सफर काफी आसान होगा।
कोच संरचना और किराया
इस ट्रेन में सेकंड एसी का एक, थर्ड एसी का एक और स्लीपर श्रेणी के 10 कोच लगाए गए हैं। इसके अलावा यात्रियों के लिए तीन से चार सामान्य कोच और दो गार्ड वैन सहित कुल 18 कोच उपलब्ध रहेंगे।
आनंद विहार से लौकहा बाजार के बीच सामान्य श्रेणी का किराया 300 से 320 रुपये और स्लीपर का 535 से 585 रुपये निर्धारित है। थर्ड एसी का 1,430 से 1,550 रुपये और सेकंड एसी का किराया 2,050 से 2,200 रुपये के बीच रहेगा।
