अंतरराष्ट्रीय महिला फुटबॉलर अंशा को हुई सम्मानित
चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष सह बिहार दिवस का तीन दिवसीय आयोजन शनिवार को यहां सम्मान देने के साथ संपन्न हुआ।
बेतिया। चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष सह बिहार दिवस का तीन दिवसीय आयोजन शनिवार को यहां सम्मान देने के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को देर शाम तक सम्मानित करने का दौर चला। इस कड़ी में करीब दस वर्षों के बाद अपनी कर्मभूमि पर लौटी अंतर्राष्ट्रीय महिला फुटबॉलर अंशा को अनुमंडल प्रशासन द्वारा साल व बैग से सम्मानित किया गया। इसके बाद शोभा ¨सहा स्मृति ट्रस्ट के सचिव अवध किशोर सिन्हा ने अंशा को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में अपनी उद्गार व्यक्त करते हुए खिलाड़ी अंशा ने कहा कि इसी उच्च विद्यालय के हॉस्टल में रह कर खेली और मतिसरा कुंवर बालिका विद्यालय में शिक्षा प्राप्त की। आज मैं जो कुछ भी हूं टाउन क्लब के सचिव, प्रशिक्षक और गुरु सुनील भैया की वजह से हुं। बता दे कि अंशा चीन, वियतनाम और बंगलादेश में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। खेल के बदौलत उसे रेलवे की सेवा का मौका मिला। फिलहाल पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर में रेलवे विजिलेंस विभाग में कार्यरत हैं। इसके बाद रेलवे प्रवेशिका प्लस टू की छात्राएं रश्मि, नेहा द्वय, प्रिया, निकहत प्रवीण, रुखसार, आंचल कुमारी, शाजिया खातून, फातिमा खातून, नीतू कुमारी, शालिनी कुमारी, आकृति प्रिया, वंदना कुमारी, फातिमा परवीन, अंतिमा कुमारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई। इसके अतिरिक्त विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर अनुमंडल प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। मौके पर एसडीओ चंदन चौहान, एसडीपीओ अमन कुमारल सीओ सत्येंद्र कुमार दत्त, मैच के संयोजक सुनील वर्मा, सहसंयोजक वीरेंद्र ¨सह, प्रधानाध्यापक मो. सनाउल्लाह, अर्जुन सोनी शिक्षक नेता शेख निजामुद्दीन, धरनीकांत मिश्र, रामप्रवेश पासवान समेत काफी संख्या में गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी व सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागी उपस्थित रहे।