बेतिया में सावन की अंतिम सोमवारी पर भव्य धार्मिक आयोजन, झांकी ने किया मंत्रमुग्ध
बेतिया के इंदिरा चौक पर सावन की अंतिम सोमवारी को नव युवा मंच ने धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। भगवान शिव ...और पढ़ें

भगवान शिव और हनुमान की आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोहा।
जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। West Champaran Religious Event: सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर इंदिरा चौक पर नव युवा मंच की ओर से धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान भगवान शिव और हनुमान से जुड़े धार्मिक प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। झांकी देखने के लिए इंदिरा चौक पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान जय भोलेनाथ और जय बजरंगबली के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलाकारों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। आयोजन को लेकर इंदिरा चौक को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शाम होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी और देर रात तक लोग धार्मिक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे।
नव युवा मंच के सदस्यों ने बताया कि सावन की अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं में भक्ति की भावना को और मजबूत करने तथा युवाओं को धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में मंच के सदस्यों और स्थानीय युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
