होली पर हुड़दंग करना पड़ेगा महंगा, खबर लेगी पुलिस
बगहा। चौतरवा रंगों के त्योहार होली को लेकर रविवार को स्थानीय थाना परिसर में जन प्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों के साथ शान्ति व्यवस्था हेतु बैठक की गई।
बगहा। चौतरवा, रंगों के त्योहार होली को लेकर रविवार को स्थानीय थाना परिसर में जन प्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों के साथ शान्ति व्यवस्था हेतु बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए बगहा इंस्पेक्टर मो. इस्लाम ने कहा की पर्व व त्योहार मानव के एकता व भाईचारे का प्रतीक है।सभी समुदाय के लोगों को एक दूसरे की खुशियां बांटनी चाहिए। चुनाव आचार संहिता लागू है। इस पर सभी समुदाय को विशेष जिम्मेदारी है कि शान्तिपूर्ण माहौल कायम रखें। इस पर्व के अवसर पर डीजे व अश्लील गीत बजाने वालों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा है।नियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई तय है। साथ ही एक दूसरे पर कीचड़ उछालने से बचें। कीचड़ का प्रयोग करना विवाद का कारण बन सकता है।ऐसे लोग जो रंग से परहेज करते हैं उनपर कदापि रंग नही डालें ।वही थानाध्यक्ष विनय मिश्र ने कहा कि सभी शान्ति प्रिय लोगों की भी विशेष जिम्मेदारी है कि होली को प्रेम पूर्वक मनाएं व अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।साथ ही किसी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों पर सीधे कारवाई की जायेगी।इस अवसर पर बसवरिया पंचायत के मुखिया उदय प्रताप सिंह,रायबारी महुअवा के मुखिया शमसाद अली,सरपंच जगरनाथ यादव,दिनेश प्रसाद,गुडलक राव,जितेन्द्र प्रसाद, तपन हलधर,बैरिस्टर मिश्र,मजिस्टर यादव,लोरिक यादव,थाना के एसआई डीसी राम,काली चरण पासवान,एस आई विनोद कुमार समेत सभी थानाकर्मी मौजूद थे।