Move to Jagran APP

धारदार हथियार से हमला मामले में आधा दर्जन नामजद

पुलिस जिले के लौकरिया थाना क्षेत्र के रामपुर मलाही टोला में जमीनी विवाद को लेकर हुई ¨हसक झड़प मामले में घायल राजेन्द्र सहनी के भाई के बयान पर लौकरिया थाने में कांड दर्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Dec 2018 09:32 PM (IST)Updated: Sun, 02 Dec 2018 09:32 PM (IST)
धारदार हथियार से हमला मामले में आधा दर्जन नामजद
धारदार हथियार से हमला मामले में आधा दर्जन नामजद

बगहा। पुलिस जिले के लौकरिया थाना क्षेत्र के रामपुर मलाही टोला में जमीनी विवाद को लेकर हुई ¨हसक झड़प मामले में घायल राजेन्द्र सहनी के भाई के बयान पर लौकरिया थाने में कांड दर्ज किया गया है। जिसमें छह लोगों को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि राजेन्द्र सहनी के भाई के बयान पर कांड संख्या 104/18 दर्ज किया गया है। जिसमें छोटेलाल सहनी उर्फ सोमारी सहनी,कृष्णमोहन सहनी, इंद्रजीत सहनी, ब्रजमोहन सहनी, ब्रजेश सहनी व संजय ¨सह को नामजद किया गया है। विदित हो कि शनिवार की दोपहर को लेकर सोमारी सहनी व राजेन्द्र सहनी के बीच पहले से विवाद चल रहा है। घटना के दिन सोमारी सहनी अपने अन्य लोगों के साथ विवादित स्थल पर पहुंचा और राजेन्द्र सहनी पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया था। उसी क्रम में राजेन्द्र सहनी के हाथ का एक अंगुली कट गया पति को मार खाते दे जिससे वह भी बुरी तरह से घायल हो गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और घायल दंपती को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचा था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में बेतिया रेफर किया गया था जहां उनका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष श्री मिश्र ने बताया कि पुलिस कांड दर्ज नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.