गोरखपुर रूट पर कई ट्रेनें रद, सप्तक्रांति और अवध एक्सप्रेस चलेंगी घंटों लेट; 2 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला
गोरखपुर कैंट-उनौला के बीच रेल दोहरीकरण कार्य के कारण कई पैसेंजर ट्रेनें रद कर दी गई हैं, जबकि कुछ एक्सप्रेस ...और पढ़ें

गोरखपुर रूट पर कई ट्रेनें रद, सप्तक्रांति और अवध एक्सप्रेस चलेंगी घंटों लेट
HighLights
गोरखपुर कैंट-उनौला रेल दोहरीकरण के कारण ट्रेनें प्रभावित।
कई पैसेंजर ट्रेनें रद्द, एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग बदले।
कुछ ट्रेनें 30 अगस्त से 4 सितंबर तक देरी से चलेंगी।
संवाद सहयोगी, नरकटियागंज। वाराणसी डिवीजन के गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशन के मध्य रेल दोहरीकरण को लेकर कई पैसेंजर ट्रेनों को रद करते हुए एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग में परिवर्तन किया गया है। पूर्व मध्य रेलवे की ओर से निर्गत पत्र के अनुसार नरकटियागंज से गोरखपुर कैंट तक चलने वाली 55095 पैसेंजर ट्रेन 31 अगस्त से 03 सितम्बर तक रद कर दी गई है।
इसके अलावा गोरखपुर कैंट से नरकटियागंज आने वाली 55098 पैसेंजर ट्रेन 31 अगस्त से 03 सितम्बर तक रद की गई है। वहीं, नरकटियागंज से गोरखपुर कैंट जाने वाली 55097 पैसेंजर ट्रेन 01 से 04 सितम्बर तक रद रहेगी।
इसी प्रकार, अमृतसर से 01 एवं 02 सितम्बर को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस ट्रेन नियमित रूट के बदले रोजा-लखनऊ-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जं.-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी।
इसी प्रकार कटिहार से 01 एवं 02 सितम्बर को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-जौनपुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी।
विलंब से चलेंगी सप्तक्रांति व अवध एक्सप्रेस
बढ़नी से नरकटियागंज आने वाली 55040 पैसेंजर ट्रेन 30 अगस्त से 03 सितम्बर तक 240 मिनट देरी से चलेगी। आनंद विहार से रक्सौल आने वाली 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन 31 अगस्त को 60 मिनट देरी से चलेगी।
बरौनी से 03 सितम्बर को चलने वाली 19038 अवध एक्सप्रेस बरौनी से 300 मिनट देरी से, मुजफ्फरपुर से 03 सितम्बर को चलने वाली 12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन 240 मिनट, बान्द्रा टर्मिनस से 31 अगस्त को चलने वाली 19037 अवध एक्सप्रेस ट्रेन 120 मिनट, कटिहार से 03 सितम्बर को चलने वाली 15705 चम्पारण हमसफर एक्सप्रेस 75 मिनट देरी से चलेगी।
