राष्ट्रीय खेल महोत्सव में सूबे को मिला तीन गोल्ड मेडल
भारतीय खेल विकास बोर्ड द्वारा हिसार में आयोजित विभिन्न खेलों के राष्ट्रीय महोत्सव में राज्य के तीन एथलीट को गोल्ड मेडल मिला है।
बेतिया। भारतीय खेल विकास बोर्ड द्वारा हिसार में आयोजित विभिन्न खेलों के राष्ट्रीय महोत्सव में राज्य के तीन एथलीट को गोल्ड मेडल मिला है। भारतीय खेल विकास बोर्ड के संयुक्त सचिव सह बिहार इकाई के सचिव मनीष कुमार ने बताया कि महोत्सव में बिहार के आधा दर्जन से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। बिहार के खिलाड़ी कबड्डी और एथलेटिक्स में शामिल हुए, जिसमें आरा के खिलाड़ी दीपक कुमार को 100 और 200 मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल मिला, जबकि संस्कार कुमार 600 मीटर की दौड़ में शीर्ष स्थान बना कर गोल्ड मेडल हकदार बना। नरकटियागंज के शिक्षक सह बिहार खेल विकास बोर्ड के सचिव मनीष कुमार ने बताया कि एथलिट दीपक कुमार ने अपने दूसरे प्रतिद्वंदी को 20 मीटर के अंतर से पीछे छोड़ कर यह कामयाबी पाई है। उन्होंने बताया कि कबड्डी में भी यहां के खिलाड़ी शामिल हुए। प्रयास अच्छा रहा। हलाकि बेहतर जगह नहीं बना सके। उन्होंने बताया कि अगली प्रतियोगिता के लिए चंपारण समेत विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों का चयन और प्रशिक्षण देने का कार्य काफी समय पहले से ही शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि राष्ट्रीय महोत्सव का आयोजन 9 से 11 अप्रैल तक हरियाणा के हिसार में किया गया, जिसमें 18 राज्यों के खिलाड़ी भाग लिए। राष्ट्रीय महोत्सव में अकेले एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, बॉ¨क्सग, फुटबॉल, क्रिकेट और मार्शल आर्ट को शामिल किया गया था। उधर बिहार इकाई के अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में यहां के बच्चे भाग ले। इसके लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है। दो खिलाड़ियों ने तीन गोल्ड मेडल हासिल कर राज्य का नाम रौशन किया है।