पेड़ों में भगवान का वास, करें पौधारोपण : एएसपी
पौधे न सिर्फ हम इंसान बल्कि पेड़ पौधों के लिए भी बेहद आवश्यक हैं। पौधों की सुरक्षा कर हम धरा की सुरक्षा करते हैं। पौधे धरा का श्रृंगार हैं। इनमें भगवान का वास होता है। उपरोक्त बातें एएसपी अभियान धर्मेंद्र झा ने बुधवार को नगर के पठखौली स्थित सन फ्लावर चिल्ड्रेन एकेडमी में पौधा वितरण सह पर्यावरण संरक्षण विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कही।
बगहा । पौधे न सिर्फ हम इंसान बल्कि पेड़ पौधों के लिए भी बेहद आवश्यक हैं। पौधों की सुरक्षा कर हम धरा की सुरक्षा करते हैं। पौधे धरा का श्रृंगार हैं। इनमें भगवान का वास होता है। उपरोक्त बातें एएसपी अभियान धर्मेंद्र झा ने बुधवार को नगर के पठखौली स्थित सन फ्लावर चिल्ड्रेन एकेडमी में पौधा वितरण सह पर्यावरण संरक्षण विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कही। मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह और सचिव निप्पू कुमार पाठक ने इस कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रणवीर सिंह ने कहा कि पेड़ पौधों से जहां इंसान को शुद्व हवा मिलती है वही पक्षियों को आश्रय मिलता। उन्होंने कोरोना से बचाव विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान आगत अतिथियों के बीच आम, अमरूद, गंधराज, चंपा, अढउल, मलेशियन सखुआ, महोगनी, सागवान, रैन रेज आदि पौधे वितरित किया गया। इसके उपरांत संकल्प सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अरविद कुमार सिंह, आनंद कुमार सिंह, पारसनाथ जायसवाल, रघुवंशमणि पाठक, सुभाष यादव, प्रमोद यादव, हृदयानंद दूबे, दयाशंकर साह, राजन कुमार, हरिकिशुन प्रसाद, टूनटून प्रसाद, पंकज पाठक, आयुष्मान अर्क, अभिषेक कुमार आदि मौजूद थे।