चार अभियुक्तों को भेजा गया जेल
बगहा। रामनगर थाना के भावल गांव से चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि उक्त गांव के हरिलाल राम एवं मेही लाल राम दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 09:56 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 06:10 AM (IST)
बगहा। रामनगर थाना के भावल गांव से चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि उक्त गांव के हरिलाल राम एवं मेही लाल राम दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि उसी गांव के धर्मेन्द्र राम व उपेन्द्र राम को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों भी भाई है। बताया कि दोनों पक्षों के तरफ से बीते साल के 24 दिसंबर को स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें आपसी विवाद में मारपीट का आरोप था। चारों अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में गुरुवार को जेल भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें