Move to Jagran APP

बाल दिवस पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री

बेतिया। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर शहर में कार्यक्रमों की धूम रही।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 10:56 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 10:56 PM (IST)
बाल दिवस पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री
बाल दिवस पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री

बेतिया। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर शहर में कार्यक्रमों की धूम रही। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को नगर के जिला कार्यालय केदार आश्रम के सभागार में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 129 वी जयंती मनाई। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू के तैल चित्र पर पुष्प माला अर्पित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा ने की। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि आज का विकसित ¨हदुस्तान पूर्व प्रधान मंत्री नेहरू की देन है। उन्होंने कहा कि जब तक नेहरू प्रधानमंत्री पद पर रहे देश विकास की ओर बढ़ता रहा। उन्होंने कहा कि उन्हें बच्चों से बेहद लगाव था। वे जहां भी जाते बच्चों से घुल मिल जाते थे। इसलिए उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश की आजादी से लेकर देश के सर्वांगीण विकास में नेहरू की अहम भूमिका रही हैं। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मौके पर वेद प्रकाश द्विवेदी, मोहम्मद हसन, सुजीत कुमार ¨सह, उमेश पटेल, सुनील कुमार, गोपाल जी प्रसाद, ब्रह्मदेव पांडेय, रामानंद प्रसाद, शत्रुघ्न साहू, मोहम्मद अमीर आलम, र¨वद्र राय, शेख इसराइल, अशोक कुमार राम आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

जयंती पर आयोजित हुई प्रार्थना सभा

सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के तत्वाधान में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन चंपारण कला मंच के संयोजक शाहीन परवीन ने दीप जलाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे। इसलिए उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। वहीं एजाए अहमद ने कहा कि नेहरू की बच्चों के प्रति सहानुभूति, उत्साह व प्रेम काफी करते थे। जिसको देखते हुए सरकार ने 14 नवम्बर को बाल दिवस के रूप में मनाती है। मौके पर शंभू शरण शुक्ला, नरेंद्र चतुर्वेदी, नीरज गुप्ता, पूजा गुप्ता, रेयाज अहमद, एजाज अहमद आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.