पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सबके लिए प्रेरणास्त्रोत
भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी हमेशा हमारे प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे।
पश्चिम चंपारण। भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी हमेशा हमारे प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे। उनके द्वारा देश हित में किए गए कार्यों को हमेशा याद किया जाता रहेगा। उन्होंने सभी को एक साथ लेकर चलने का कार्य हमेशा किया। उक्त बातें बुधवार को स्व. अटल जी के 96 वें जयंती समारोह के अवसर पर विधायक भागीरथी देवी ने कही। कहा कि आज भाजपा अगर इतना आगे है तो इसमें पूर्व पीएम का अतुलनीय योगदान भी रहा है। जिलाध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि हम उन्हें कभी भुला नहीं पाएंगे।वे एक महान कवि, साहित्यकार व पत्रकार भी थे। जिन्होंने हमारे देश को अन्य देशों में भी अपनी सूझबूझ से अलग पहचान दिलाई। मौके पर पूर्व पीएम के तैलचित्र पर पुष्प व माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी गई। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी अपने अपने विचार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम प्रखंड के धोकराहा पंचायत के पंचरूखिया गांव में पंचायत के मुखिया गौरीशंकर प्रसाद के दरवाजे पर आयोजित हुआ। अध्यक्षता ग्रामीण मंडल दक्षिणी भाग के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने की। संचालन धुरेंद्र चौधरी के द्वारा किया गया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि राजेश राम, दीपक दुबे, शंभू गिरी, भुवनेश्वर शांडिल्य, हैप्पी तिवारी, राम लखन दूबे, राजन पड़ित, रामलखन राम समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।