शादी के बंधन में बंधे पांच जोड़े
आस्था सेवा समिति शिवराजपुर के बैनर तले मंगलवार की रात सनकहिया माई स्थान पर सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह समारोह में पांच जोड़े शादी के बंधन में बंध गए।
बेतिया । आस्था सेवा समिति शिवराजपुर के बैनर तले मंगलवार की रात सनकहिया माई स्थान पर सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह समारोह में पांच जोड़े शादी के बंधन में बंध गए। सनकईया माई स्थान पर आयोजित भव्य शादी समारोह को देखने के लिए महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ रही। समारोह का उद्घाटन पूर्व विधायक मनोरमा प्रसाद ने फीता काट कर किया। बाजे गाजे के साथ निकली बरात मे हाथी और घोड़े को देख दर्शक निहाल हो रहे थे। समिति के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि विगत साल दो जोड़ी गरीब व असहाय परिवार के कन्याओं की शादी कराई गई थी। इस वर्ष जनसहयोग से पांच जोड़ी कन्याओं की शादी कराने का निर्णय लिया गया। विवाह पंडाल मे आचार्य पंडित शंभुनाथ पाडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शादी की रस्म पुरा कराया । सामूहिक विवाह में अंतिमा कुमारी की शादी नंदकिशोर से, उर्मिला कुमारी की शादी मुकेश राम से, प्रतिमा कुमारी की शादी अशोक कुमार राम से ग्यांती कुमारी की शादी अवध किशोर साह से ,निभा कुमारी की शादी रिपू कुमार से हुई। इस समारोह को सफल बनाने मे समिति के सचिव मनोज भगत, कोषाध्यक्ष मनु पाडेय, महामंत्री सुनील गुत्ता, मुन्ना यादव, अमर चौधरी, शैलेश यादव, अशोक सोनी, मुन्ना साह, सुधीर राव ,नन्हे राव, मनोज राव, वीरन यादव, रामायण राव, राकेश सोनी, दीपू कुमार, जितेंद्र कुमार साह, नंदलाल मुखिया, लालबाबू साह, अरूण सिह, भोला साह, ललन साह, राजेश तिवारी, आरोही जन कल्याण परिषद् के अध्यक्ष मुनीलाल पासवान और हृदयनानंद सिंह का योगदान सराहनीय रहा है। मौके पर सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोग दूल्हे व दुल्हन को आशीर्वाद दिया।