विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में छह परिवारों का उजड़ा घर, झोपड़ियां जलकर हो गईं राख; ये थी अनहोनी की वजह

By Sumant KumarEdited By: Aysha Sheikh
Published: Sat, 30 Sep 2023 03:59 PM (IST)

Bihar News बिजली के शॉर्ट सर्किट ने छह परिवारों से उनका बहुत कुछ छीन लिया है। दरअसल पिपरासी की डुमरी ...और पढ़ें

बिहार में छह परिवारों का उजड़ा घर, झोपड़ियां जलकर हो गईं राख
बिहार में छह परिवारों का उजड़ा घर, झोपड़ियां जलकर हो गईं राख

HighLights

  1. बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी छह झोपड़ियों में आग
  2. पिपरासी प्रखंड के डुमरी भगवा पंचायत की घटना

संवाद सूत्र, पिपरासी: प्रखंड के डुमरी भगवा पंचायत में शुक्रवार की रात 11 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से आधा दर्जन रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इसमें चार बकरियां भी मर गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

चार बकरियां भी जल गईं

मुखिया गुलाब चौहान व उप प्रमुख राम दुलार चौहान ने बताया कि वार्ड एक निवासी राजवंत चौहान के घर से बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी। देखते ही देखते सभी सामान जल गया और चार बकरियां भी जल गईं। किराने की दुकान भी जल कर राख हो गई।

ग्रामीणों के सहयोग से आग पर पाया काबू

पड़ोसी बलवंत चौहान, विधवा रजनी देवी, रामसागर चौहान, धरीक्षण चौहान, गुड्डू चौहान का भी घर जलकर राख हो गया। समाजसेवी गोलू पांडेय ने बताया कि काफी संपत्ति की क्षति हुई है। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है। इसकी जानकारी राजस्वकर्मी को दी गई है। विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ सिंह ने अग्नि पीड़ित परिवारों को सहायता राशि देने के लिए अंचलाधिकारी को निर्देशित किया है।

यह भी पढ़ें - बिहार में तेज हवा के झोंकों के साथ वर्षा शुरू, कई इलाकों में अभी भी खिल रही धूप; जानिए अपने जिले का हाल

रसोइयों से शौचालय साफ कराने का आरोप, प्रदर्शन कर सरकार को दी धमकी; कहा- कामकाज ठप कर दिया जाएगा