विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुबनी में धान के बाद अब गन्ने की फसल बर्बाद, मजदूरों की किल्लत और लागत न निकलने से किसान परेशान

Published: Wed, 14 Oct 2026 03:27 PM (IST)

मधुबनी में भारी वर्षा और जल जमाव ने धान के बाद अब गन्ने की फसल को भी संकट में डाल ...और पढ़ें

गन्ने की फसल बर्बाद

गन्ने की फसल बर्बाद

HighLights

  1. वर्षा और जल जमाव से गन्ने की फसल प्रभावित हुई।

  2. मजदूरों की कमी से कटाई, छिलाई और ढुलाई में देरी।

  3. किसान आर्थिक नुकसान और लागत न निकलने से चिंतित।

संवाद सूत्र, मधुबनी। प्रखंड क्षेत्र में हुई वर्षा और जल जमाव के कारण धान के साथ अब गन्ने की फसल पर भी संकट मंडराने लगा है। गन्ने के खेतों में पानी जमा होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों को आशंका है कि यदि जल्द खेतों से पानी नहीं निकला तो फसल को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं मजदूरों की कमी के कारण समय पर गन्ने की कटाई, छिलाई और निकासी करना भी चुनौती बन गया है। 

किसान जनार्दन चौधरी, बंगाली प्रसाद ,आयुष पांडेय, राजेंद्र चौहान, ब्रम्हा चौधरी, उदय यादव आदि किसानों ने बताया कि इस साल वर्षा ने खेती की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में जल जमाव के कारण गन्ने की फसल प्रभावित हो रही है। जल जमाव से गन्ने की जड़ में सड़न के साथ गन्ना सुख रहा हैं। 

दूसरी ओर, मजदूरों की कमी के कारण गन्ने की कटाई, छिलाई और ढुलाई समय पर नहीं हो पा रही है। ऐसे में किसानों के सामने फसल बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। 

क्रशर पर बेचने की मजबूरी 

किसानों का कहना है कि गन्ने की फसल तैयार होने से पहले ही उसे क्रशर पर बेचने की मजबूरी बन रही है। यदि खेतों में लंबे समय तक पानी जमा रहा तो गन्ने की बढ़वार प्रभावित होने के साथ उसकी गुणवत्ता में भी गिरावट आ सकती है। इससे हम किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वही इन किसानों ने बताया कि गन्ने कि लागत भी नहीं निकल रहा हैं।

बरसात के कारण किसानों की समस्या बाढ़ गई हैं। प्रखंड क्षेत्र में फसल क्षति की जानकारी जिले को दी गई हैं। निर्देश प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी । - सुमित शेखर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, मधुबनी।

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में अमरूद और नींबू की खेती पर मिलेगा ₹1 लाख तक का अनुदान, किसान ऑनलाइन करें आवेदन