Move to Jagran APP

गन्ना तौल नहीं होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

बेतिया। योगापटटी प्रखंड क्षेत्र के नवलपुर स्थित सानी बरवा गांव में लौरिया चीनी मिल के खुले गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना तौल न होने पर भड़के किसानों ने शनिवार को गन्ना आपूर्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 11:42 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 11:42 PM (IST)
गन्ना तौल नहीं होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन
गन्ना तौल नहीं होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

बेतिया। योगापटटी, प्रखंड क्षेत्र के नवलपुर स्थित सानी बरवा गांव में लौरिया चीनी मिल के खुले गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना तौल न होने पर भड़के किसानों ने शनिवार को गन्ना आपूर्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। किसानों ने विभागीय अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए जल्दी से गन्ना तौल कराने के लिए उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। शनिवार सुबह दर्जनों किसान गन्ना लेकर क्रय केंद्र पहुंचे। लेकिन केंद्र पर कोई भी कर्मी नहीं थे। घंटों तक किसान अपने ट्रैक्टर ट्रॉली और बैलगाड़ी के साथ केंद्र पर तौल लिपिक का इंतजार करते रहे। लेकिन लिपिक नहीं पहुंचा जिससे किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने क्रय केन्द्र पर एकत्र होकर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। किसान सुरेश यादव, मदन यादव, महेश मुखिया ने कहा कि विभागीय अधिकारियों की मनमानी के चलते केन्द्र पर दो दिनों से तोल नहीं हो रहा हैं । अचानक रात्रि में केन्द्र बंद कर सभी कर्मी फरार हो गए हैं। जबकि एक दर्जन से अधिक किसान गन्ना तौल कराने का इंतजार दो दिनों से कर रहे हैं। किसान प्रेम यादव, जितेन्द्र साह, राजा यादव का कहना है कि यदि उनका गन्ना नहीं तौल हुआ तो वह बर्बाद हो जाएंगे। वह पिछले दो दिनों से परेशान हैं। घंटो चले विरोध प्रदर्शन को स्थानीय जिला पार्षद पति सह सामाजिक कार्यकर्ता राजन कुमार राज ने आक्रोशित किसानों को समझा बुझाकर शांत कराया। मौके पर उन्होंने फोन पर लौरिया चीनी मिल के अधिकारियों से बात कर किसानों की समस्या के बावत गन्ना क्रय केंद्र पर फिर से गन्ना तौल कराने की बात की। उन्होंने कहा कि अभी क्षेत्र में काफी गन्ना खड़ा है। जब तौल नहीं होगी तो किसान अपने गन्ने को कहां ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के गन्ने की तौल करवाने के लिए डीएम तक समस्या रखने और उसका निदान दिलवाने की बात कही। प्रदर्शन करने वालों में जवाहर यादव, जगरनाथ साह, सुभाष यादव, चोकट राम, शीतल राम, छोटा साह, सुभाष श्रीवास्तव, किशोर यादव, जंक्सन यादव, विजयमल यादव आदि किसान रहे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.