सरकार की गलत नीतियों से कर्मचारियों का हो रहा शोषण
बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव श्यामलाल प्रसाद ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के चलते कर्मचारियों का शोषण थमने का नाम नहीं ले रहा है। कर्मचारी हर तरफ से शोषण के शिकार हो रहे है।
बेतिया । बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव श्यामलाल प्रसाद ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के चलते कर्मचारियों का शोषण थमने का नाम नहीं ले रहा है। कर्मचारी हर तरफ से शोषण के शिकार हो रहे है। अगर कर्मचारियों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विवश होकर कर्मचारियों को 11 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन की राह पर उतरना पड़ेगा। निकाय कर्मचारी आंदोलन को लेकर पूरी तरह से तैयार रहें। क्योंकि अधिकार मांगने से अगर नहीं मिले, तो छिनना पड़ता है। वे गुरुवार को नगर के महाराजा पुस्तकालय के सभागार में स्थानीय नगर निकाय कर्मचारी महासंघ की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता रक्सौल के नगर निकाय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार व बेतिया अध्यक्ष मुन्नी देवी ने की। संचालन संघ के सचिव रविद्र कुमार रवि ने किया। मौके पर चंद्रशेखर कुमार, वीरेन्द्र गुप्ता, सुनील राव, शंभू भगत, सुनील कुमार, ओमप्रकाश, रीता रवि आदि ने अपने-अपने विचार रखे।