Move to Jagran APP

नगर थाना में जनता दरबार में चार मामलों का निष्पादन

बगहा। शनिवार को नगर थाने में जनता दरबार लगाया गया। इसमें चार मामलों का निष्पादन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 11:04 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 06:18 AM (IST)
नगर थाना में जनता दरबार में चार मामलों का  निष्पादन
नगर थाना में जनता दरबार में चार मामलों का निष्पादन

बगहा। शनिवार को नगर थाने में जनता दरबार लगाया गया। इसमें चार मामलों का निष्पादन किया गया। फरियादियों को संबोधित करते हुए बीडीओ अरुण कुमार व सीओ उदयशंकर मिश्र ने कहा कि भूमि विवाद के बढ़ रहे मामले चिताजनक हैं। इसमें दानों पक्षों को नुकसान होता है। ऐसे में चाहिए कि अपनी अपनी भूमि संबंधित सभी कागजात लेकर जनता दरबार में आए। दोनों पक्षों के कागजात देखते हुए हम लोग नियमानुसार निर्णय लेंगे। इस निर्णय को सभी न्यायालय भी मानेंगे । इसके उपरांत जनता दरबार में कई लोगों ने आवेदन अपने अपने भूमि संबंधित विवाद को लेकर दिया। जनता दरबार में लोक निवारण से संबंधित कुल चार मामलों का निपटारा दोनों पक्षों की रजामंदी से किया गया। इसमें मो. रमजान बनाम रमेश राम दबकर टोला, धीरज दूबे बनाम विजयकांत दुबे, अहिरानी टोला, शयाम कुमार बनाम दीपशंकर प्रसाद बगहा बाजार, देवनाथ शर्मा बनाम लालमून यादव अमवलिया आदि का मामला शामिल है। मौके पर थानाध्यक्ष भगतलाल मंडल, सुरेश कुमार यादव, लालबाबू प्रसाद, अमिताभ कुमार नयन मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.