Move to Jagran APP

कर्पूरी जी के विचारों को जन-तन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

बेतिया। जदयू के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य सह प्रदेश उपाध्यक्ष डा. एनएन शाही ने पार्टी के पद

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 11:30 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 11:30 PM (IST)
कर्पूरी जी के विचारों को जन-तन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
कर्पूरी जी के विचारों को जन-तन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

बेतिया। जदयू के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य सह प्रदेश उपाध्यक्ष डा. एनएन शाही ने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जननायक कर्पूरी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री ठाकुर ने पिछड़ों को अधिकार दिलाने के साथ-साथ समरज समाज की स्थापना करने का काम किया। आज उनके विचार हमारे लिए अनुकरणीय है। प्रदेश जदयू उपाध्यक्ष डा. शाही रविवार को जिला जदयू कार्यालय में कर्पूरी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते पार्टी जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि पार्टी की ओर से पूरे प्रदेश में आज से कर्पूरी जी की जयंती मनाई जा रही है। जिले में भी 30 जनवरी तक सभी प्रखंडों में मनाई जाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला जदयू कार्यालय को आज से कर्पूरी भवन के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन में सभी अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मान सम्मान दिया जा रहा है। जरूरत है उन्हें पार्टी के कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने की। वहीं प्रदेश संगठन सचिव सह अनुसूचित आयोग के पूर्व सदस्य नंद किशोर चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी कर्पूरी ठाकुर के विचारों को धरती पर उतारने की दिशा में प्रयत्नशील रहती है। इसके पूर्व कर्पूरी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष ने वालमीकिनगर के सांसद सुनील कुमार, डा. एनएन शाही, नंद केशिोर चौधरी को सॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को वालमीकिनगर के सांसद सुनील कुमार, अनिल झा, दीपक पटेल, शंभू पांडेय आदि ने संबोधित किया। मौक पर अरुण कुमार ठाकुर, माधव सिह पटेल, सर्फराज अहमद, मोहम्मद सज्जाद उर्फ देवराजी भाई, रेखा देवी, शिवरानी देवी, देवनारायण राम, ध्रुव गुप्ता, शंभू गुप्ता, भगत पटेल, अताउल्लाह खां, श्याम राम, अभय कुमार, सुमित कुमार सिहं, नागेन्द्र नाथ तिवारी, अमन कुमार मिश्र, रिकु चौबे, दीपक सिंह, अजय कुशवाहा, अरशद अली, अशोक ओझा, उपेन्द्र नारायण राम, मदन पटेल, एकबाल सिंह, सुशील महतो, श्रीमान मिश्र, राजेश सिन्हा, डा. अर्चना बाला, शमशाद अली आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.