हाथ धुलाई से दूर रहती बीमारियां, स्वच्छता में ईश्वर का वास
बगहा। शनिवार को बगहा एक प्रखंड के चखनी छत्रौल उ.म.वि. में स्वच्छता अभियान के साथ साथ हाथ धुलाई कार्य
बगहा। शनिवार को बगहा एक प्रखंड के चखनी छत्रौल उ.म.वि. में स्वच्छता अभियान के साथ साथ हाथ धुलाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, राज्य साधनसेवी, एसआरपी गुड्डू कुमार बैठा आदि की देखरेख में संपन्न हुआ। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता में ही भगवान का वास है। ऐसे में हमें शौच करने के बाद व खाना खाने के पूर्व हाथ को साबुन से अवश्य धोना चाहिए। इसके साथ ही बताया गया कि अपने आस पास सहित स्कूल परिसर आदि को भी साफ रखना चाहिए। साफ सफाई के साथ ही सभी को खुले में शौच से होने वाले रोग की ¨बदुवार जानकारी दी गई। इसके लिए सभी को अपने अपने घर में बने शौचालय का उपयोग करने पर बल दिया गया। सभी को अपने आस पास के लोगों को भी खुले में शौच से होने वाले रोग की जानकारी देते हुए उनको व्यवहार परिवर्तन पर बल दिया गया। कहा गया कि अब हमारा प्रखंड पूरी तरह से ओडीएफ हो चूका है। ऐसे में सभी को व्यवहार परिवर्तन के लिए जागरूक करना होगा। इसके उपरांत सभी बच्चों को साबुन से हाथ धुलाई करते हुए अन्य जानकारी दी गई। इस अभियान में शिक्षक विश्वनाथ ¨सह, रेयाज अहमद, जसिन्ता गाब्रिएल, आग्नेश फिरेलिस, अवनि कुमारी, सोनी कुमारी, धनवंती कुमारी आदि की महती भूमिका रही।