नप सशक्त स्थाई समिति की बैठक में समस्याओं पर चर्चा
बेतिया। नगर परिषद की सभापति गरिमा देवी सिकारिया और उप सभापति कयुम अंसारी ने संयुक्त रूप से कहा कि शह
बेतिया। नगर परिषद की सभापति गरिमा देवी सिकारिया और उप सभापति कयुम अंसारी ने संयुक्त रूप से कहा कि शहर कई गम्भीर समस्याओं से जुझ रहा है। हम सभी को एकजुट होकर इन समस्याओं के निदान के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। वे मंगलवार को नगर परिषद की सशक्त स्थाई कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा इस दौरान स्वतंत्रता दिवस, महावीरी आखाड़ा व बकरीद जैसे पर्व पर शहर में साफ-सफाई सहित नौ विभिन्न बिन्दूओं पर चर्चा की गई है। नगर विकास विभाग की ओर से शहर में साफ-सफाई व्यवस्था सुढृढ़ करने को लेकर बनाई गई रणनीति के अलावा स्वच्छ भारत मिशन के तहत वार्डो को ओडीएफ घोषित करने जैसा महत्वपूर्ण मुद्दा है। वही त्योहार पर शहर ने साफ सफाई आवश्यक है। ऐसे में सशक्त स्थाई बैठक का अनुमोदन जरूरी है। वहीं ठोस कचरा प्रबंधन की डीपीआर पर भी विचार किया गया। शहर में हो रहे जलजमाव व अतिक्रमण भी एक गंभीर विषय है। वार्डों में मुख्यमंत्री गली नाली योजना के तहत चयनित योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति देने पर विचार किया गया है। नगर में 90 फीसदी मकान बिना नक्शा पास कराए बना दिए गए है। वैसे भवनों के भवन उप विधि के अनुसार विनियमन पर विचार किये गया। ताकि हो¨ल्डग टैक्स की वसूली शत प्रतिशत हो कर्मियों कि कमी के आलोक में कार्यपालक सहायक की सेवा प्राप्त करने पर विचार एवं चर्चा हुई। जलजमाव व जल निकासी के लिए आठ आउट फॉल ड्रेनेज बनवाने के लिए चयन कर विभाग को प्रस्ताव भेजने आदी प्रस्ताव पारित किया गया। मौके पर नप ईओ मनोज कुमार पवन, सीटी मैनेजर मोजीबुल हसन, प्रधान सहायक रमण कुमार,मोहम्मद मोजमील,स्थाई सदस्य जवाहर प्रसाद, शहनाज खातुन,दिपेन्द्र कुमार, संजय ¨सह, रामाकान्त महतो, नप कर्मी संजीव कुमार, साहेब अली,मंजय कुमार, ललन कुमार, पुण्यदेव कुमार आदि मौजूद रहे।