पेड़ों में बांधा रक्षा सूत, सुरक्षा की खाई कसमें
अनुमंडल के सभी प्रखंड क्षेत्रों में सावन महीने के अंतिम सोमवारी के दिन भाई बहनों के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र रूपी राखी बांधकर उनके दीर्घायु व खुशहाल होने की कामना की।
बगहा । अनुमंडल के सभी प्रखंड क्षेत्रों में सावन महीने के अंतिम सोमवारी के दिन भाई बहनों के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र रूपी राखी बांधकर उनके दीर्घायु व खुशहाल होने की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का वचन दिया। वहीं इस बार कोरोना वायरस के चलते कई भाई-बहन इस त्योहार पर एक-साथ नहीं रह पाये। ऐसे में कई लोगों को एसएमएस से ही काम चलाना पड़ा। वहीं कईयों ने तो अपने भाई या बहन को फेसबुक, वाट्सएप, वाट्सएप स्टेटस, मैसेज आदि के जरिए हैप्पी रक्षा बंधन का संदेश भेज शुभकामना दिया।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रखंड बगहा एक अंतर्गत तिरहुत नहर पिपरा ढाला के समीप आईपीएस विकास वैभव चौराहा पर पर्यावरण प्रेमी गजेंद्र यादव के नेतृत्व में स्कूली छात्राओं ने रक्षाबंधन पर पेड़ों को रक्षा सूत बांधकर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। छात्रा भारती कुमार, दीपावली कुमारी, सीमा कुमारी, आरती कुमारी, रिकी कुमारी, सरोज कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी, काजल कुमारी, खुशी कुमारी, परी कुमारी आदि का कहना है कि पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए अतिआवश्यक है। इसके बिना स्वच्छ वातावरण संभव नहीं हैं। पेड़ पौधे आजीवन निस्वार्थ भाव से फल फूल के साथ साथ ऑक्सीजन देते हैं, जो जीवन का मूल आधार है।