Move to Jagran APP

डीएओ, बीडीओ और डीएसओ ने करवाई फसल कटाई

साठी, नरकटियागंज प्रखंड के सोमगढ़ पंचायत के समौहता गांव में शनिवार को धान की उपज दर के आकलन को लेकर क्रॉप कटनी कराई गई। क्रॉप कटनी वैज्ञानिक विधि से प्रगतिशील किसान आनंद कुमार ¨सह के धान के खेत में हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 11:02 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 11:02 PM (IST)
डीएओ, बीडीओ और डीएसओ ने करवाई फसल कटाई
डीएओ, बीडीओ और डीएसओ ने करवाई फसल कटाई

बेतिया। साठी, नरकटियागंज प्रखंड के सोमगढ़ पंचायत के समौहता गांव में शनिवार को धान की उपज दर के आकलन को लेकर क्रॉप कटनी कराई गई। क्रॉप कटनी वैज्ञानिक विधि से प्रगतिशील किसान आनंद कुमार ¨सह के धान के खेत में हुई। कटनी के समय जिला कृषि पदाधिकारी शिलाजीत ¨सह, बीडीओ निभा कुमारी, सीओ सत्येन्द्र कुमार दत्त, बीसीओ मिथलेश कुमार, बीएओ रवि कुमार ¨सह किसान सलाहकार सहित कृषि समन्वयक मौजूद रहे। क्रॉप क¨टग के बाद उपस्थित किसानों के साथ डीएओ ने एक बैठक की। कृषि से संबंधित नई तकनिकी से खेती कर उपज को दोगुणा कैसे किया जाए। इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। जैव उर्वरक, वर्मी वेड, बागवानी, जल संरक्षण, पशुपालन, मत्स्य पालन, गेहूं की सीधी बुआई, किसान पंजीकरण, जीरो टिलेज से क्लस्टर में खेती करने के साथ मछली पालन, पशुपालन कर अपने आय को दोगुणा बढ़ाने की बात बताई। किसानों को प्रगतिशील किसान आनंद ¨सह के द्वारा की जा रही धान की वैज्ञानिक तरीके से खेती, बागवानी व मत्स्य पालन से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर दूसरे किसानों को भी जागरूक कर रहे है। इनसे प्रेरणा लेकर आप सभी किसान बंधु अपनी आर्थिक स्थिति को भी ठीक कर सकते है। किसान मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा। किसानों को डीएओ ने बारी बारी से धान के खेत, बागवानी और पोखरे में पल रही मछली को दिखाकर इस तरह से काम करने के लिए किसानों को जागरूक किया। डीएओ से क्रॉप क¨टग के लाभ हानि के बारे में पूछा गया तो बताया कि पहला रेंडम विधि, दूसरा मैनुवल विधि और तीसरा मोबाईल ऐप के माध्यम से कराया जाता है। इसके नोडल होते है। जिला सांखिकीय पदाधिकारी। जैसे हमारी योजनाएं श्री विधि,तनाव रोधी, मुख्यमंत्री बीज विस्तार और जीरो टिलेज योजनाओं के द्वारा डेमोस्ट्रेशन कराया गया है। उसकी ही क्रॉप क¨टग कर आकलन करते है। उससे क्या फायदे और नुकसान हुए देखते है। उसी क्रम में फसल कटनी प्रयोग से इसके उपज देखे जाते है और उसी आधार पर प्रधानमंत्री फसल बीमा, फसल सहायता अनुदान तय की जाती है। जिसमें जिलाधिकारी महोदय भी आने वाले थे। मगर किसी कारण बस नहीं आ पाए। फिर अगहनी, धान मसूर, बासमती वगैरह फसल क्रॉप क¨टग में आगे जरूर आएंगे। मौके पर मुखिया भभटा नवीन कुमार उर्फ गोरख, परोरहा बलिराम राम मुखिया, प्रखंड सांखिकीय पदाधिकारी अखिलेश कुमार प्रगतिशील किसान शेखर राय, समन्वयक राजीव तिवारी, नीरज कुमार सलाहकार संजय कुमार, मुकेश, प्रदीप, बलिराम सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.