पिपरासी में बाढ़ से तबाही
पिपरासी के दियारावर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर तबाही मचा देने की सूचना है। उधर पीपी तटबंध के शून्य किमी से 35 किमी तक रात भर अभियंता गश्ती करते रहे हैं।
By Edited By: Published: Wed, 27 Jul 2016 09:43 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jul 2016 09:43 PM (IST)
बगहा। पिपरासी के दियारावर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर तबाही मचा देने की सूचना है। उधर पीपी तटबंध के शून्य किमी से 35 किमी तक रात भर अभियंता गश्ती करते रहे हैं। विभाग द्वारा किए गए हाई अलर्ट के बाद अभियंता रात भर पीपी तटबंध पर का कैंप किए हैं। बाढ़ का पानी पिपरासी, कठहवा, बलूआ, मदरहवा, बीरता आदि में बाढ़ का पानी घुस गया हैं। जिसकी वजह से ग्रामीणों का पलायन जारी है। दूसरी ओर प्रशासनिक स्तर पर बाढ़ पीड़ितों के लिए अबतक कोई मदद मुहैया नहीं कराई गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें