सोनिया के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर
काफी मंथन के बाद कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष पद सोनिया गांधी के आसीन होने पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
बेतिया। काफी मंथन के बाद कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष पद सोनिया गांधी के आसीन होने पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई। शनिवार को कांग्रेस के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में एक बार फिर कांग्रेस मजबूत होगी। उनके कुशल नेतृत्व को देश व कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता देख व जान चुके हैं। झूठ की खेती की बुनियाद पर सत्ता में आई भाजपा को सोनिया के नेतृत्व में कांग्रेस एक बार फिर से धूल चटा देगी।
इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को संदेश भेजकर बधाई दी है। इधर, कार्यकर्ताओं ने भी सोनिया गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है। तथा एक-दूसरे को मिठाई भी बांटी।
मौके पर शास्वत केदार पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, मोहम्मद हसन, शाही कुमार राय, गोपाल तिवारी, प्रिस कुमार चौबे, अभिषेक मिश्रा, हरिकेश तिवारी रविन्द्र राय समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक की, जिसमें सोनिया गांधी को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की गई तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाई। मौके पर युवा कांग्रेस के जिला सचिव हरेश कुमार, मो. एजाज, अमित कुमार दास, अनिल कुशवाहा, मदन यादव, आशिफ, मो. मंजूर, शोभा यादव, विजय पुष्प, रंजीत कुमार पटेल, उमेश पटेल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।