Move to Jagran APP

पटना की रैली को सफल बनाने में जुटे कांग्रेसी

बगहा। मंगलवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष हलीम अख्तर के आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 09:40 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 09:40 PM (IST)
पटना की रैली को सफल बनाने में जुटे कांग्रेसी
पटना की रैली को सफल बनाने में जुटे कांग्रेसी

बगहा। मंगलवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष हलीम अख्तर के आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिरूद्ध ¨सह एवं संचालन हलीम अख्तर ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सह मंत्री पूर्णमासी राम रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री राम ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर जमकर प्रहार किया। कहा कि यह सरकार किसान और गरीब विरोधी है। किसान बेहाल हैं। मजदूर परेशान हैं। घर पर काम नहीं मिल रहा। अपनी पेट भरने के लिए इन्हें अन्य राज्यों का रुख करना पड़ रहा है। वहां अपमानित किया जा रहा है। किसान कर्ज से बेहाल हैं। कांग्रेस ने वादा करने के साथ दस दिनों में ही किसानों के कर्ज को माफ करने का काम कर दिया है। कांग्रेस काम करने में विश्वास करती है। हमें अपनी पार्टी के कामों को जनजन तक पहुंचाना है। हमें इस सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंक देना है। इसके लिए तीन फरवरी को परिवर्तन रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली को हमें शत प्रतिशत सफल बनाना है। अधिक से अधिक संख्या में भाग लेना है। वही विधान पार्षद राजेश राम ने कहा की भाजपा सरकार मे केवल उद्योगपतियों और पूंजीपतियों की सरकार है। नोटबंदी, जीएसटी ने मध्यमवर्ग और छोटे व्यवसायियों की कमर तोड़ दी है। इसके खिलाफ तीन फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में गांधी मैदान पहुंचना है। युवा कांग्रेस के उत्कर्ष ने कहा कि कांग्रेस ने साथ को एक सूत्र में बांधने का काम किया है। अब ये सरकार देश में जात पात की राजनीति कर रहीं है। देश में घृणा पैदा करने वाली इस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है। नगर अध्यक्ष तुफैल अहमद, ने मोदी सरकार को जुमलेबाजों की सरकार बताया। बैठक में जमील अहमद, फिरोज अहमद, संदेश यादव, अजीज मियां, बदीउज्जमा, शांति देवी, सुधा ¨सह, मेहरून नेशा, हरिश्चंद्र पांडेय, राजेश्वर ¨सह, नसरूल्लाह गद्दी, मुस्तकीम मियां, प्रदीप पांडेय, रमेश राम, राजेश्वर ¨सह, राजेंद्र प्रसाद, शमजान अंसारी, फजलुर्रहमान, बदरे आलम, आदि दर्जनों शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.