Move to Jagran APP

बढ़ी कनकनी, ठंड से घरों में दुबके रहे लोग

जिले में चल रही तेज पछुआ हवा से ठंड कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी सूर्य भगवान का दर्शन नहीं मिला, जिसके कारण ठंड ने अपना पूरा असर दिखाया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Dec 2017 01:10 AM (IST)Updated: Mon, 18 Dec 2017 01:10 AM (IST)
बढ़ी कनकनी, ठंड से घरों में दुबके रहे लोग
बढ़ी कनकनी, ठंड से घरों में दुबके रहे लोग

बेतिया। जिले में चल रही तेज पछुआ हवा से ठंड कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी सूर्य भगवान का दर्शन नहीं मिला, जिसके कारण ठंड ने अपना पूरा असर दिखाया। क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र माधोपुर के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि आज का तापमान अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। वहीं, मौसम की नमी 57 प्रतिशत रिकार्ड की गई। वहीं, पछुआ हवाएं 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। सुबह में घने कोहरे का असर फिर से आज सड़क व रेल यातायात पर पड़ा। सुबह में सड़कों पर वाहन हेड लाइट की रोशनी में ही चली। साथ ही इसका असर हाट बाजारों पर भी पड़ा। यहां ग्राहकों की उपस्थिति कम रही। वही सड़कों पर वाहन कम चले। लोग अपने घरों में

loksabha election banner

रहने में ही भलाई समझी। हालांकि रविवार को सुबह में ठंड रहने के कारण मांसाहारी दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। चाय की दुकान भी गुलजार रहे। शेष दुकानों पर ठंड ने अपनी कहर बरपायी। यहां ग्राहकों की संख्या नगण्य रही। साथ ही पछुआ हवा के कारण लोग रेलवे स्टेशनों पर इधर उधर हवा से बचने का प्रयत्न करते रहे।

शहर में प्रशासन ने नहीं कराई अलाव की व्यवस्था

अभी अचानक ठंड शुरू हुआ, प्रतिदिन तापमान गिर रहा है। इसके बावजूद प्रशासन अलर्ट नहीं है। शहर के चौक चौराहों पर अलाव की प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की है। इससे गरीबों की परेशानी बढ़ गई है। नगर के गणमान्य लोगों ने नगर परिषद व जिला प्रशासन से अलाव जलाने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.