टीम गठित कर बरसात पूर्व होगी नालों की सफाई
बेतिया। बरसात पूर्व नगर परिषद के सैरातों की बंदोबस्ती की जाएगी। टीम गठित इसको कार्य रूप दिया जाएगा।
बेतिया। बरसात पूर्व नगर परिषद के सैरातों की बंदोबस्ती की जाएगी। टीम गठित इसको कार्य रूप दिया जाएगा। शुक्रवार को सभापति गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में आयोजित नगर परिषद की सशक्त स्थाई समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में नगर परिषद के सैरातों की बंदोबस्ती पर भी आम सहमति बनी। इसके अलुसार सभी सैरातों की बंदोबस्ती इस माह के अंत तक करने की जानकारी दी गई। बैठक में विभागीय सख्त निर्देश के बावजूद सफाई संसाधनों की खरीद के लिए अब तक डीपीआर नहीं बनाए जाने पर चिता व्यक्त की गई। साथ ही इसे तत्काल खरीदने का निर्णय लिया गया। वहीं अीईएम के माध्यम से दो हो लोडर, जैकेट, मास्क, वर्दी जैकेट की निविदा का तकनीकी बीड एवं आरएएफ खोला गया। नगर परिषद को शीघ्र ही इसकी आपूति करने की बात बताई गई। वहीं वित्तीय वर्ष 2020-21 के प्रस्तावित बजट प्रारूप को जल्द से जल्द अंतिम रूप देकर अगली विशेष बैठक में प्रस्तुत करने पर विचार किया गया। नगर पार्षदों के अनुरोध पर लैपटॉप व प्रिटर वार्डवार उपलब्ध कराने पर सहमति दी गई। इस पर निर्णय लिया गया कि अंतिम निर्णय कल बोर्ड की सामान्य बैठक में पहल की जाएगी। नगर परिषद बोर्ड द्वारा स्वीकृत योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता व धीमी गति को दूर करते हुए सभी योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्णय लिया गया। मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार उपाध्याय सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।