Move to Jagran APP

भारत बंद के दौरान आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, चले लात-घूंसे, दो घायल

भारत बंद के दौरान बगहा में काग्रेस के दो गुट आपस में भिड़ गए और दोनों गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे चले जिससे दो कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा ैह।

By Kajal KumariEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 02:25 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 10:56 PM (IST)
भारत बंद के दौरान आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, चले लात-घूंसे, दो घायल
भारत बंद के दौरान आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता, चले लात-घूंसे, दो घायल

पश्चिमी चंपारण [जेएनएन]। भारत बंद के दौरान बगहा के रामनगर में कांग्रेस के दो अलग-अलग गुट के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें दो कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। घायल कार्यकर्ताओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

घायल कार्यकर्ता अस्पताल में भी आपस में भिड़ गए और  हंगामा करने लगे। एक-दूसरे के साथ मारपीट पर उतारू थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस के आने के बाद भी हंगामा शांत नहीं हुआ। आखिरकार पुलिस को कार्यकर्ताओं को शांत कराने के लिए लाठी भांजनी पड़ी। तब जाकर दोनों गुट के कार्यकर्ता भागे।

बता दें कि यहां कांग्रेस में गुटबंदी है। यहां अलग - अलग दो लोग कांग्रेस जिला अध्यक्ष होने का दावा करते हैं।  यह विवाद महीनों से चल रहा है। इस बीच , भारत बंद के दौरान दोनों गुट के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे । अस्पताल गेट के सामने दोनों गुट के कार्यकर्ता आमने - सामने आ गए। मामले को शांत कराने के लिए कांग्रेस के वरीय नेता अस्पताल पहुंच गए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.