विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेतिया में दुस्साहस: CISF दारोगा पर लगा नाबालिग लड़की को अगवा करने का आरोप, पूछताछ करने पर परिजनों को पीटा

Published: Wed, 27 May 2026 11:17 AM (IST)

साठी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने सीआईएसएफ के दारोगा धामू ठाकुर पर अपहरण का आरोप लगाया है।

मॉडल थाना साठी। (जागरण)

मॉडल थाना साठी। (जागरण)

HighLights

  1. नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया।

  2. सीआईएसएफ दारोगा धामू ठाकुर पर आरोप लगा।

  3. पीड़िता के पिता ने साठी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

जागरण संवाददाता, नरकटियागंज/साठी। साठी थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है।

इस संबंध में पीड़िता के पिता ने साठी थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता के पिता ने बताया है कि उनकी बेटी बेतिया के बानुछापर कृष्णा नगर में किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई करती थी।

कमरे से निकलने के दौरान धामू ठाकुर नामक युवक ने उसका अपहरण कर लिया। जब उन्होंने अपनी बेटी से फोन पर बात की तो उसने बताया कि धामू ठाकुर उसे अगवा कर ले गया है।

देहरादून में है दारोगा

यह भी बताया गया है कि धामू ठाकुर सीआईएसफ में देहरादून में अवर निरीक्षक के पद पर तैनात है। वहीं, खोजबीन के दौरान आरोपित के परिजनों द्वारा लड़की के स्वजनों के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है।

इस मामले में साठी थाना के अपर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मधेपुरा में किसान की सोते समय गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी FSL टीम

यह भी पढ़ें- राजधानी एक्सप्रेस से 850 किलो विदेशी सुपारी बरामद, मुजफ्फरपुर में कस्टम विभाग ने की कार्रवाई

यह भी पढ़ें- बिहार में पुलिस टीम पर हमला, महिला होमगार्ड सहित 3 लोग घायल; खेत से बरामद हुई छीनी हुई राइफल