विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चमकी बुखार से बच्ची की मौत, गांव के लोगों में खौफ

By JagranEdited By:
Published: Mon, 05 Aug 2019 10:00 PM (IST)

बगहा। बिहार- यूपी बार्डर पर अवस्थित भितहा प्रखंड के डीही पकड़ी गांव में चमकी बुखार से एक बच्ची की मौत हुई है।

चमकी बुखार से बच्ची की मौत, गांव के लोगों में खौफ
चमकी बुखार से बच्ची की मौत, गांव के लोगों में खौफ

बगहा। बिहार- यूपी बार्डर पर अवस्थित भितहा प्रखंड के डीही पकड़ी गांव में चमकी बुखार से एक बच्ची की मौत हुई है। डीही पकड़ी गाव निवासी रामाकांत गोड़ की ढाई वर्षीय पुत्री अंशिका कुमारी की मौत चमकी बुखार से रविवार की शाम में यूपी के गोरखपुर में अवस्थित गोरखनाथ हॉस्पीटल में हो गई। मृत बच्ची के पिता रमाकांत गोड़ ने बताया कि गोरखनाथ हॉस्पीटल के चिकित्सकों ने बताया कि चमकी बुखार से बच्ची की मौत हुई है। वह पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। एक सप्ताह पहले बच्ची को यूपी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुदही में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने बच्ची में चमकी बुखार के लक्षण देख तुरंत जिला अस्पताल रविन्द्र नगर रेफर कर दिया। वहां दो दिनों तक इलाज के बाद बच्ची को गोरखपुर मेडिकल कालेज में रेफर किया गया। लेकिन परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखनाथ हॉस्पीटल में भर्ती कराया। जहां 24 घंटे के अंदर उसकी मौत हो गई। इधर, चमकी बुखार से बच्ची की मौत की सूचना पर गांव के लोग काफी भयभीत हैं। अपने बच्चों को नाते रिश्तेदारों के यहां भेज रहे हैं। सोमवार की सुबह में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भितहा के चिकित्सकों की टीम गांव में पहुंची। मृत बच्ची के परिजनों से जानकारी ली। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शाहरिची प्रसाद ने बताया कि इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। गांव में चिकित्सकों की टीम भेजी गई है। अगर चमकी बुखार से बच्ची की मौत हुई है तो इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी जाएगी।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप