पश्चिम चंपारण के चौतरवा में कमरे में फंदे से लटका मिला 21 वर्षीय विवाहिता का शव
पश्चिम चंपारण के चौतरवा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में 21 वर्षीय विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका ...और पढ़ें

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रतीकात्मक फोटो
जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिम चंपारण)। West Champaran Crime: पश्चिम चंपारण जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में गुरुवार दोपहर एक 21 वर्षीय विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही चौतरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
कमरे में लटका मिला शव
मृतका की पहचान कोल्हुआ गांव निवासी 21 वर्षीय सुनीता देवी, पति दीपू बैठा, के रूप में हुई है। बताया जाता है कि घर के एक कमरे में उनका शव फंदे से लटकता देख स्वजन और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही चौतरवा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
मौत के कारणों की हो रही जांच
पुलिस का कहना है कि फिलहाल विवाहिता की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है और स्वजन से भी पूछताछ की जा रही है।
