Chanpatia Election Result 2025: चनपटिया से Manish Kashyap हारे, बीजेपी को पहुंचाया तगड़ा नुकसान
Chanpatia election Result 2025 में फेमस यूट्यूबर मनीष कश्यप तीसरे नंबर पर रहे, लेकिन उन्होंने भाजपा के गढ़ को ध्वस्त करने में अहम भूमिका निभाई। इस सीट ...और पढ़ें

Chanpatia vidhan sabha Chunav Result 2025: मनीष कश्यप, उमाकांत सिंह और अभिषेक रंजन
डिजिटल डेस्क, पश्चिम चंपारण। जिले की Chanpatia Vidhan Sabha Rusult ने सबको चौंका दिया। यहां से फेमस यूट्यूबर मनीष कश्यप 50366 वोटों से चुनाव हार तो गए, लेकिन बीजेपी को भी गच्चा दे दिया। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक रंजन ने 87538 पाकर जीत दर्ज की। उन्होंने बीजेपी के उमाकांत सिंह को 602 वोटों से हराया। खास बात है कि बीजेपी इस सीट से लगातार 6 बार से चुनाव जीत रही थी
चुनाव के नतीजे आने के बाद चनपटिया से जन सुराज के प्रत्याशी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा मैंने अपना हर संभव प्रयास किया। लेकिन कहीं कोई कमी रह गई होगी। इसलिए एक बार और फिर शुरू से शुरुआत करूंगा। जय बिहार
सिकरहना नदी के बाढ़ एवं कटाव से त्रस्त इस विधानसभा क्षेत्र का राजनीतिक इतिहास काफी दिलचस्प है। कभी कांग्रेस और सीपीआइ का गढ़ माने जाने वाला इस विधानसभा क्षेत्र पर वर्ष 2000 से लगातार भाजपा का कब्जा था।
इस सीट पर ब्राह्मण और यादव वोटरों का दबदबा माना जाता है। मुस्लिम वोटरों की भी अच्छी संख्या हैं, वहीं, भूमिहार और कोइरी भी निर्णायक भूमिका में हैं। 1957 से इस सीट पर चुनाव हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Chapra Vidhan Sabha Chunav Result: छपरा में खेसारी लाल यादव का 'पावर' सीज, बीजेपी की छोटी कुमारी 3085 वोटों से आगे
पहले चुनाव में कांग्रेस की केतकी देवी जीतने में सफल रही थीं। 1962 और 1967 में लगातार दो बार प्रमोद मिश्रा कांग्रेस की टिकट पर यहां से जीते थे। संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के वीर सिंह 1969 में चुनाव जीते थे। फिर 1972 में कांग्रेस के उमेश प्रसाद वर्मा चुनाव जीत गए।
लेकिन बाद में सीपीआइ यहां से 1980, 1985 और 1995 में जीतने में कामयाब रही। साल 2000 के विधानसभा चुनाव से भाजपा ने जीत का जो सिलसिला शुरू किया वह अब तक जारी है। भाजपा यहां से लगातार छह बार चुनाव जीत चुकी है।
2015 में इस सीट पर भाजपा और जदयू के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। भाजपा के प्रकाश राय ने जदयू के एनएन शाही को महज 464 वोट से हराया था।
सीपीआइ के ओमप्रकाश क्रांति 10,136 मत लेकर तीसरे स्थान पर थे। जबकि 2010 में भाजपा के चंद्रमहोन राय ने बसपा के एजाज हुसैन को 23 हजार से ज्यादा वोट से हराया था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।