पश्चिमी चंपारण के चनपटिया में किशोर का अपहरण, चाय दुकान संचालक पिता पुत्र गिरफ्तार
पश्चिमी चंपारण के चनपटिया में एक किशोर के अपहरण के मामले में पुलिस ने चाय दुकान संचालक पिता-पुत्र को गिरफ्तार ...और पढ़ें

HighLights
चनपटिया में किशोर अपहरण मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार।
आरोप है कि किशोर को बहला-फुसलाकर पटना भेजा गया।
पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।
जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिमी चंपारण)। Chanpatia Teenager Kidnapping Case: पश्चिमी चंपारण के चनपटिया थाना क्षेत्र में किशोर के अपहरण के मामले में पुलिस ने चाय दुकान संचालक पिता-पुत्र को पकड़ा है।
दोनों से थाने में पूछताछ की जा रही है। आरोप है कि तीन दिन पूर्व किशोर को बहला-फुसलाकर पटना भेजा गया था।
तीन दिन पहले भेजा पटना
बताया जा रहा है कि किशोर को बहला-फुसलाकर पटना भेजने के बाद मामले की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चाय दुकान संचालक पिता-पुत्र को पकड़ लिया। दोनों से किशोर के अपहरण और उसे पटना भेजे जाने के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस कर रही पूछताछ
पकड़े गए दोनों आरोपितों की पहचान बेवफा चायवाले के संचालक पिता-पुत्र के रूप में बताई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और किशोर को बहला-फुसलाकर पटना भेजे जाने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मामले में पुलिस की पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
