केस डायरी में गांजा तस्करों की मदद करने पर पहाड़पुर SI निलंबित, बेतिया DIG का बड़ा एक्शन
Champaran Range DIG Harkishor Rai: चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय ने पुलिस महकमे में लापरवाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ ...और पढ़ें

बगहा पुलिस जिला के भैरोगंज थाने में तैनात महिला सिपाही समेत दो सिपाहियों का वेतन रोकने का आदेश जारी हुआ है।
HighLights
डीआईजी हरकिशोर राय ने पुलिस महकमे में भ्रष्टाचार पर की कार्रवाई।
गांजा तस्करों को मदद देने पर पहाड़पुर एसआई पूजा कुमारी निलंबित।
भैरोगंज थाने के दो सिपाहियों का वेतन लापरवाही के कारण रोका गया।
जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। Bettiah DIG Action: चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय ने पुलिस महकमे में लापरवाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना की तत्कालीन एसआई पूजा कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, बगहा पुलिस जिला के भैरोगंज थाने में तैनात महिला सिपाही समेत दो सिपाहियों का वेतन रोकने का आदेश जारी हुआ है।
गांजा तस्करों की मदद का आरोप
तत्कालीन एसआई पूजा कुमारी पर एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के आरोपितों को मदद पहुंचाने का गंभीर आरोप लगा है।
डीआईजी के अनुसार पहाड़पुर थाना क्षेत्र में पूर्व में 230 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया था। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसकी जांच दारोगा पूजा कुमारी को सौंपी गई थी।
केस रिव्यू में पकड़ी गई गड़बड़ी
डीआईजी ने जब मामले की केस डायरी का पुनरीक्षण (रिव्यू) किया, तो पाया कि दारोगा ने डायरी में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर अभियुक्तों को फायदा पहुंचाया था।
जांच में भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर डीआईजी ने तत्काल प्रभाव से एसआई को निलंबित कर दिया। वर्तमान में उनका तबादला पहाड़पुर से हो चुका था।
ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन
एक अन्य कार्रवाई में डीआईजी ने भैरोगंज थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान महिला सिपाही सीमा कुमारी और सिपाही सुभाष कुमार ड्यूटी में घोर लापरवाही बरतते पकड़े गए। डीआईजी ने दोनों पुलिसकर्मियों के आचरण पर नाराजगी जताते हुए उनका वेतन रोकने का सख्त निर्देश दिया।
