Move to Jagran APP

झूठ के बदौलत चलती है केंद्र सरकार: कांग्रेस

बेतिया। सिकटा, सिर्फ झूठ के बल पर केन्द्र सरकार चल रही है। सरकार का कार्यकाल मई में पूरा हो रहा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 10:48 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jan 2019 10:48 PM (IST)
झूठ के बदौलत चलती है केंद्र सरकार: कांग्रेस
झूठ के बदौलत चलती है केंद्र सरकार: कांग्रेस

बेतिया। सिकटा, सिर्फ झूठ के बल पर केन्द्र सरकार चल रही है। सरकार का कार्यकाल मई में पूरा हो रहा है। साढे चाल साल बीत गए पर दावे किये गये काले धन अभी तक नही आये। लोगों के बैंक खाते में राशि नही डाली गई। इस बात को कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष राशिद अली हैदर ने कही। वे प्रखंड कॉंग्रेस कमिटि अल्पसंख्यक विभाग की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैशखवा मदरसा में मंगलवार को हुए कॉंग्रेस नेताओं ने और कई आरोप लगाते हुये केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला संयोजक खुर्शेद आलम, प्रदेश महासचिव आजाद हुसैन, विशिष्ट अतिथि सिकटा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी खुर्शीद आलम भी मौजूद थे। बैठक में तीन फरवरी को पटना गांधी मैदान में प्रस्तावित राहुल गांधी के जन आकांक्षा रैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया। रैली में संख्या पहुंचाने पर बल दिया गया। इस बीच सर्वसम्मति से कॉंग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रखंड अध्यक्ष पद पर सराजुद्दीन दौला को मनोनीत किया गया। उन्हे पार्टी को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में अल्पसंख्यक विभाग के प्रखंड उपाध्यक्ष रहमत अली, विन्याचल यादव, विश्वनाथ प्रसाद, मैनाटांड के अध्यक्ष महम्मद मासुम, तबारख हुसैन, अमर आलम, अलीहुसैन मियां, फरियाद, अहमद अली आदि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.