यादव समाज को संगठित करने का चलेगा अभियान
नौतन, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र मे यादव समुदाय की अगर भागीदारी बढ़ानी है तो यादव समाज को संगठित करने का अभियान चलाया जाएगा।
बेतिया। नौतन, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र मे यादव समुदाय की अगर भागीदारी बढ़ानी है तो यादव समाज को संगठित करने का अभियान चलाया जाएगा। जब तक समाज एकजुट होकर आगे नही बढेगा तब तक यादव समाज का विकास संभव नहीं है ।उक्त बातें शनिवार को नौतन प्रखंड के तेलूआ पंचायत मे अनूप लाल यादव ने यादव समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही। इसकी अध्यक्षता पूर्व प्रमुख पति सुरेश यादव ने किया। सरपंच संजय यादव ने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए यादव समाज सराहनीय भूमिका निभाने का संकल्प लिया है साथ ही विद्यालय से बाहर भैंस चराने वाले बच्चों के माता पिता से शिक्षा के महत्व के बारे मे जानकारी देकर विद्यालय में नामांकन कराने का प्रयास किया जाएगा। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान को यादव समाज आगे बढ़ाने की कोशिश करेगा। गांव गांव में पंचायत स्तरीय यादव समाज को संगठित करने के लिए जन जागरूकता रैली निकाली जाएगी। प्रखंड स्तर पर यादव जागरूकता कमिटी का गठन किया गया। जिसमे अध्यक्ष पद पर विश्वनाथ यादव उपाध्यक्ष अनुपलाल यादव,नंदलाल यादव,अम्बिका यादव, सचिव सुरेश यादव संयुक्त सचिव संजय यादव, कोषाध्यक्ष नगीना यादव व संयोजक हरिनारायण यादव को मनोनीत किया गया। वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के रूप मे वकील यादव, कृष्णा यादव, इन्द्रजीत यादव आदि को रखा गया। मौके पर यादव समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे ।