विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BSEB 10th Topper: प्लंबर की बेटी माही सेल्फ स्टडी से स्टेट की 7वीं टॉपर बनीं, लॉ में बनाएंगी कॅरियर

By Sunil Tiwari Edited By: Ajit kumar
Published: Sun, 29 Mar 2026 05:18 PM (IST)

Bihar Board Topper: पश्चिम चंपारण की माही कुमारी शर्मा ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 487 अंक प्राप्त कर ...और पढ़ें

HighLights

  1. माही शर्मा ने बिहार बोर्ड मैट्रिक में 487 अंक प्राप्त किए।

  2. बिना कोचिंग के सेल्फ स्टडी से बनीं राज्य की सातवीं टॉपर।

  3. प्लंबर की बेटी माही अब लॉ में बनाना चाहती हैं करियर।

संवाद सहयोगी, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। Bihar Board Matric Topper: कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर पश्चिम चंपारण की माही कुमारी शर्मा ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने 487 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर संयुक्त रूप से सातवां स्थान हासिल किया है।

नगर के बानूछापर स्थित लक्ष्मी नगर निवासी माही संत टेरेसा बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा हैं। साधारण परिवार से आने वाली माही ने बिना किसी कोचिंग के केवल सेल्फ स्टडी के जरिए यह मुकाम हासिल कर मिसाल पेश की है।

नियमित पढ़ाई और अनुशासन

माही के पिता मोहन शर्मा पीएचईडी विभाग में प्लंबर के रूप में कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां ललिता देवी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद माही ने नियमित पढ़ाई और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की।

लॉ में नाम कमाने का सपना

माही ने बताया कि उन्होंने तय रूटीन के अनुसार पढ़ाई की और हर विषय पर बराबर ध्यान दिया। विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर रेखा टुंडू के मार्गदर्शन में उन्हें अपनी तैयारी को बेहतर बनाने में मदद मिली।

भविष्य को लेकर माही का लक्ष्य विधि की पढ़ाई करना है। फिलहाल वे इंटर साइंस में नामांकन लेकर अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखेंगी।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय परिवार को दिया है। माही की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और वे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।